Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने की मुलाकात, भविष्य की रणनीति पर हुई चर्चा, जानें राघव चड्ढा को लेकर क्या बात हुई?

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने की मुलाकात, भविष्य की रणनीति पर हुई चर्चा, जानें राघव चड्ढा को लेकर क्या बात हुई?
आप के 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है, इसके बाद से ही सियासत गरमा गई है। इसी बीच मनीष सिसोदिया ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने पार्टी में टूट और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी के 6 अन्य राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी से अलविदा कह दिया है। वहीं, बीजेपी में शामिल होने के दावे के बाद से ही राजनीति भी काफी ज्यादा गरमाई हुई है। इसी बीच आम आदमी पार्टी की तरफ से इस संकट को लेकर अब नई रणनीति बनाई जा रही है। पार्टी के नेताओं के बीच स्थिति भी काफी गरम बनी हुई है। साथ ही पार्टी के सभी लोग आने वाले भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं और उस पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। 24 अप्रैल को गुजरात से वापस आने के बाद, पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पूर्वी सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है।

प्रचार से लौट रहे थे सिसोदिया

बता दें, मनीष सिसोदिया गुजरात नगर निगम चुनावों में पार्टी केलिए प्रचार करने राजकोट गए हुए थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, देर रात दिल्ली लौटने के बाद ही मनीष सिसोदिया एयरपोर्ट पर आने के बाद वे सीधे पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर गए हैं। दोनों नेताओं की तरफ से आधे घंटे से ज्यादा समय तक बातचीत हुई है।

दोनों ने की पार्टी को लेकर चर्चा

जानकारी के मुताबिक, बैठक के वक्त दोनों नेताओं ने पार्टी में टूट और इसके संभावित प्रभाव और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा की है। आम आदमी पार्टी इस मामले में राज्यसभा के सभापति को पत्र भेजने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, उच्च सदन के मुख्य सचेतक एनडी गुप्ता, राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल के खिलाफ राज्यसभा के सभापति को चिट्ठी देने वाले हैं। एनडी गुप्ता की चिट्ठी में दल-बदल विरोधी कानून के तहत राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Created On :   25 April 2026 11:48 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story