मौसम अपडेट: देशभर में गर्मी ने किया हाल बेहाल, कई राज्यों में लू की संभावना, जानें कैसा रहने वाला है मौसम

देशभर में गर्मी ने किया हाल बेहाल, कई राज्यों में लू की संभावना, जानें कैसा रहने वाला है मौसम
देसभर के अधिकतर राज्यों का पारा चढ़ा हुआ है। कई जगहों पर लू की संभावना है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आपके शहर का मौसम कैसा रहने वाला है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। कहीं पर तेज धूप और गर्मी पड़ रही है तो कुछ जगहों पर आंधी-बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम विभाग की तरफ से 25 अप्रैल को कई राज्यों में लू चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही कुछ जगहों पर लोग बारिश देखने वाले ैहं। मौसम विभाग ने 25 अप्रैल को 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

किन राज्यों में होने वाली है बारिश?

मौसम विभाग की तरफ से 25 से 30 अप्रैल के बीच कई राज्यों में गरज और चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। जिसमें असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड त्रिपुरा शामिल हैं। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। दक्षिण भारत में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। जिसमें केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु के कई जिले शामिल हैं।

किन राज्यों में लू का अलर्ट?

मौसम विभाग की तरफ से आने वाले तीन-चार दिनों तक कई राज्यों में भीषण गर्मी, तीखी धूप के साथ लू चलने की संभावना है। जिसमें दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं। कई राज्यों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?

दिल्ली से लेकर यूपी तक लोगों का गर्मी से बुरा हाल बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अभी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। दिल्ली में 27 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

यूपी-बिहार में लू के आसार

उत्तर प्रदेश और बिहार में लू के आसार नजर आ रहे हैं। यहां पर भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। साथ ही मौसम विभाग ने 40 से 44 डिग्री तक पारा दर्ज करने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि अभी इन राज्यों में बारिश के खास आसार नहीं हैं।

Created On :   25 April 2026 11:15 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story