India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच फिर से शुरू होगी ट्रेड डील पर बातचीत, चर्चा के लिए खाका तैयार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील उसके टैरिफ की वजह से रूक गई थी। इस पर दोबारा से बातचीत के लिए सहमति बन गई है। इसलिए दोनों देशों के अधिकारियों के बीच तीन दिन तक चर्चा हुई थी, जो 23 अप्रैल को समाप्त हुई। इससे पहले अमेरिका और भारत ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें व्यापार के लिए खाका पेश किया था।
यह भी पढ़े -अमेरिका के साथ प्रस्ताविक ट्रेड डील पर भारत सरकार का बड़ा बयान, फाइनल हस्ताक्षर को लेकर वाणिज्य सचिव ने किया स्पष्ट
इसका मुख्य उद्देश्य आपसी और फायदेमंद ट्रेड डील को सुनिश्चित करना है। ट्रेड डील पर सहमति के लिए भारतीय प्रतिनिमंडल वॉशिंगटन पहुंचा था। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने आमने-सामने बैठकर बातचीत की।
इन बिंदुओं को बातचीत के लिए किया शामिल
तीन दिन चली बातचीत को लेकर भारत सरकार की ओर से वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान कई मुद्दों को शामिल किया गया था, जिसमें मार्केट तक कैसे पहुंचे, तकनीकी नियम, सीमा शुल्क प्रक्रिया, ट्रेड को सरल बनाना, निवेश के क्षेत्र को बढ़ाना, डिजिटल कॉमर्स और आर्थिक सुरक्षा जैसे प्रमुख बिंदुओं को शामिल किया है।
यह भी पढ़े -भारत समेत 16 देशों के लिए बुरी खबर, ट्रेड डील पर अमल करने से पहले अमेरिका इन चुनिंदा प्रोडक्ट की करेगा जांच
इस वजह से ये बातचीत हो सकती है मुश्किल
मंत्रालय के तरफ से साफ कर दिया है कि ये चर्चाओं सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में हुई थीं। डील के लिए दोनों देश एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगे। अमेरिका ने भारत के सामनों पर लगाए टैरिफ शुल्क को घटाकर 18 फीसदी कर दिया है।
इस बातचीत के लिए भारत के कॉमर्स डिपार्टमेंट में अतिरिक्त सचिव दर्पण जैन के नेतृत्व में 12 लोगों का डेलिगेशन अमेरिका गया है। जहां पर ब्रेंडल लिंच के नेतृत्व की टीम ने चर्चा की। यह बातचीत बुधवार को समाप्त हो गई है। ग्रीर ने बताया कि भारत ने ऐतिहासिक रूप से अपने कृषि क्षेत्र को मजबूत सुरक्षा कदम उठाए हैं। इस वजह से बातचीत करना मुश्किल हो जाता है।
Created On :   24 April 2026 8:07 PM IST













