अवसरवादी राजनीति: आप से बीजेपी में गए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को सोशल मीडिया पर लगा बड़ा झटका, बीते 24 घंटों में 10 लाख फॉलाअर्स घटे

आप से बीजेपी में गए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को सोशल मीडिया पर लगा बड़ा झटका, बीते 24 घंटों में 10 लाख फॉलाअर्स घटे
भाजपा में शामिल होने के बाद 24 घंटे के भीतर चड्ढा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स में 10 लाख से अधिक की गिरावट आई। हालांकि कुछ राजनीतिक विश्वेषक राघव के घटते प्रशंसकों को आप के समर्थक मान रहे है। कुछ जानकार इसे जेन जी में राघव के प्रति गुस्सा बता रहे है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आप पार्टी को छोड़कर बीजेपी में गए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को अचानक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ा झटका लगा है, उनकी पार्टी बदलने से बीते 24 घंटे में उनके फॉलोअर्स की संख्या दस लाख गिर गई है। राघव चड्ढा के कदम से राष्ट्रीय राजनीति में भूचाल आ गया। राघव के साथ 6 अन्य राज्यसभा सांसदों ने भी आप को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है।

आपको बता दें कुछ दिन पहले ही आप पार्टी ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाकर अशोक मित्तल को उपनेता बनाया था, लेकिन दोनों ही आप को अलविदा कह दिया। राघव के कदम को उनके समर्थकों के बीच इस फैसले को लेकर उत्साह कम नजर आ रहा है। कई लोगों ने इसे अवसरवादी राजनीति करार दिया, जबकि कुछ समर्थक चड्ढा के नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत कह रहे है।

भाजपा में शामिल होने के बाद 24 घंटे के भीतर चड्ढा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स में 10 लाख से अधिक की गिरावट आई। हालांकि कुछ राजनीतिक विश्वेषक राघव के घटते प्रशंसकों को आप के समर्थक मान रहे है। कुछ जानकार इसे जेन जी में राघव के प्रति गुस्सा बता रहे है। राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को 1.46 करोड़ फॉलोअर्स थे, जो आज शनिवार दोपहर 2 बजे तक घटकर 1.35 करोड़ रह गए। यानी एक दिन से भी कम टाइम में उनके फॉलोअर संख्या में बड़ी कमी आई।

आपको बता दें राघव चड्ढा ने उच्च सदन में पारंपरिक राजनीति से हटकर आम जनता से जुड़े सवाल उठाए ,जो लोगों खासतौर से युवाओं से जुड़े थे,जिसकी वजह से युवा वर्ग में राघव की एक अलग पहचना बन गई थी, लेकिन अब सत्तारूढ़ दल बीजेपी में शामिल होने की वजह से उनकी फॉलोअर्स संख्या में कमी आई है। हालांकि सोशल मीडिया पर बदलते वक्त में कुछ भी हो सकता है, क्योंकि राघव ने जैसा की बीजेपी की ओर से दावा किया जाता है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को ज्वॉइन किया, तो आने वाले वक्त में बीजेपी समर्थकों के उनसे जुड़ने से फॉलोअर्स संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

Created On :   25 April 2026 4:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story