तेलंगाना राजनीति का नया मोड़: BRS की पूर्व नेता के. कविता ने लॉन्च की नई राजनीतिक पार्टी तेलंगाना राष्ट्र सेना

BRS की पूर्व नेता के. कविता ने लॉन्च की नई राजनीतिक पार्टी तेलंगाना राष्ट्र सेना
तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने आज शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी तेलंगाना राष्ट्र सेना लॉन्च की

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने आज शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी तेलंगाना राष्ट्र सेना लॉन्च की। कविता ने BRS से अलग होने के करीब सात महीने बाद TRS पार्टी बनाई है। आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने से पहले कविता ने हैदराबाद के गन पार्क में स्थित अमरवीरुलु स्तूपम पर जाकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की थी। इन शहीदों ने 1969 में तेलंगाना को एक अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर हुए आंदोलन में अपनी जान गंवाई थी।

आपको बता दें बीते साल 2025 के सितंबर महीने में BRS नेताओं पर कुछ टिप्पणियों को लेकर पार्टी विरोधी गतिविधियां मानते हुए पार्टी से निलंबित कर दिया गया। निलंबित के बाद कविता ने तेलंगाना जागृति का नाम का अपना एक NGO- शुरू किया। अब नई पार्टी लॉंच की है। कविता ने साफ शब्दों में कहा जब कोई पार्टी अपने मूल मुद्दों से भटक जाती है तो वह ज्यादा समय तक नहीं टिक पाती। उनका कहना है कि हमें तेलंगाना के अधूरे एजेंडे और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक क्षेत्रीय पार्टी की जरूरत है, और हमारी पार्टी यही काम करेगी।

तेलंगाना जागृति की प्रमुख ने कहा मैं तेलंगाना की बेटी हूँ। मेरी रगों में तेलंगाना का खून दौड़ता है, तेलंगाना का जज्बा है। हम बहुत जिद्दी हैं, अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। हमने अपनी ज़िंदगी के 20 साल तेलंगाना आंदोलन में बिताए हैं। तेलंगाना को विकसित करने के लिए, उसकी उम्मीदों को पूरा करने के लिए - चाहे हमारी पुरानी पार्टी हमारे साथ हो या न हो, चाहे हमारा परिवार हमारे साथ हो या न हो - मेरा मानना ​​है कि तेलंगाना की जनता ही मेरा परिवार है। तेलंगाना मिट्टी की खुशबू ही आगे बढ़ाएगी।

नई पार्टी को लेकर मीडिया से बात करते हुए कविता ने उनके समर्थकों को बीआरएस से निकाल दिया गया था,बीआरएस पर निशाना साधते हुए कविता ने कहा BRS पार्टी का गठन तेलंगाना की क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के मकसद से किया गया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम, काम और पार्टी की मूल आत्मा ही बदल दी। जिससे लोगों को उससे जुड़ाव कट गया।

पार्टी नाम को लेकर दिलचस्प मामले ये है कि कविता के पिता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने भी पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) लॉन्च की थी, जिसे बाद में बदलकर भारत राष्ट्र समिति (BRS) कर दिया था । कविता ने हैदराबाद में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करते हुए नई पार्टी की घोषणा की। इससे एक दिन पहले शुक्रवार के दिन कविता ने तेलंगाना में एक नई क्षेत्रीय राजनीतिक ताकत लॉन्च करने की अपनी योजनाओं की घोषणा की थी। तब उन्होंने जोर देकर कहा था कि यह नई पार्टी राज्य की आकांक्षाओं और अधूरे एजेंडे पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी।

Created On :   25 April 2026 12:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story