पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: राघव चड्ढा समेत दो-तिहाई नेताओं के BJP ज्वाइन करने पर नितिन नबीन का तंज, AAP के बहाने TMC पर साधा निशाना, कहा, 'डूबने की कगार पर...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है। इसके बाद अब सियासी दल दूसरे और अंतिम चरण के मतदान पर जोर-शोर के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शनिवार को बारानगर में रोड शो किया।
यह भी पढ़े -फिर बढ़ी कर्नाटक कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान, शिवकुमार दिल्ली पहुंचे तो सिद्दारमैया ने भी की समर्थकों संग बैठक
नितिन नबीन का रोड शो
रोड शो के दौरान बारानगर में लोगों का जनसलाब उमड़ पड़ा। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान नितिन नबीन ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला।
बता दें, पश्चिम बंगाल में शनिवार यानी आज अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान नितिन नबीन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, "जिस नेता के प्रति अब कोई आकर्षण नहीं बचा है, जिस नेता के भ्रष्टाचार से पूरा देश तंग आ चुका है. मैं मानता हूं कि ऐसे नेता के लिए प्रचार करने का नैतिक कर्तव्य कहां रह जाता है? अभी और भी खेल खेले जाएंगे।"
यह भी पढ़े -रामदास आठवले की पार्टी करेगी यूपी चुनाव में एंट्री, भाजपा से 25 सीटों की मांग, नहीं तो अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी
नितिन नबीन ने आम आदमी पार्टी पर कसा तंज
इस दौरान नितिन नबीन हाल ही में आप से बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा और दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "डूबती नाव पर कौन सवार होगा। पहले आम आदमी पार्टी डूबी, अब टीएमसी डूबेगी। विपक्ष विलुप्त होने के कगार पर है।"
मालूम हो कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ था। इस दौरान राज्य की 152 सीटों पर 92 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, दूसरे चरण में शेष 142 सीटों पर मतदान होगा। इसे लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष पुरजोर ताकत झोंक रहे हैं। खैर, 4 मई को साफ हो जाएगा कि बंगाल में टीएमसी की सरकार बनेगी या बीजेपी का कमल खिलेगा।
Created On :   25 April 2026 5:00 PM IST












