Sanjay Singh News: राघव चड्ढा के साथ 7 अन्य सांसदों के पार्टी छोड़ने पर भड़के आप नेता संजय सिंह, कहा- 'पत्र लिखकर नियमों का हवाला...'

राघव चड्ढा के साथ 7 अन्य सांसदों के पार्टी छोड़ने पर भड़के आप नेता संजय सिंह, कहा- पत्र लिखकर नियमों का हवाला...
आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है और बीजेपी का दामन थाम लिया है। इस पर संजय सिंह का कहना है कि मैं राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को पत्र लिखूंगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों ने पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। इसके बाद से ही पूरे देश की राजनीति में गरमा-गरमी देखने को मिल रही है। राघव चड्ढा के साथ कुल 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ी है, जिसके बाद से ही बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है। इस पूरे मामले की वजह से पंजाब और दिल्ली की सियासत भी गरमा गई है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सांसदों की तरफ से उठाया गया कदम अवैध, गलत और असंवैधानिक है।

क्या बोले संजय सिंह?

संजय सिंह ने इस पूरे मामले पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों की तरफ से जो कदम उठाया गया है वो अवैध, गलत, असंवैधानिक और संसदीय नियमों के पूरी तरह से खिलाफ है। इसलिए ही मैं राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को पत्र लिखकर इन नियमों का हवाला दूंगा। साथ ही उनकी सदस्यता भी खत्म करने का अनुरोध करूंगा।

पार्टी के प्रति अजिम्मेदारी

संजय सिंह की इस तीखी प्रतिक्रिया के बाद ये साफ नजर आ रहा है कि आम आदमी पार्टी इस पूरे मामले को काफी गंभीरता से ले रही है। साथ ही उन्होंने आगे पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों को पार्टी ने उनको इतना कुछ दिया है, उनसे स्वभाविक रूप से ये अपेक्षा की जा रही है कि वे पंजाब के लोगों के हित में काम करेंगे। पंजाब की जनता के लिए काम करेंगे और पार्टी के विस्तार के लिए काम करेंगे। उन्होंने ये भी कहा है कि गुजरात में बैठा एक व्यक्ति, जो बीजेपी के खिलाफ सड़कों पर उतरकर नारे तक नहीं लगा सकता है, वही आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहा है। आम आदमी पार्टी को सपोर्ट दे रहा है। उसकी पोस्ट को लाइक कर रहा है, देख रहा है। जिससे आम आदमी पार्टी का संदेश, उसके विचार और उसका काम लोगों तक ना पहुंच पाए।

आप के पेज हुए सस्पेंड

संजय सिंह ने ये भी बताया है कि हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को निलंबित कर दिया गया है। मैं गुजरात के भाइयों से कहना चाहता हूं कि अपने व्हॉट्सऐप और अन्य माध्यमों की मदद से आम आदमी पार्टी के वीडियो और पोस्ट ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।

Created On :   25 April 2026 4:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story