ऑपरेशन लोटस: CM भगवंत मान ने कहा बीजेपी ने पंजाब के साथ विश्वासघात किया

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सांसदों द्वारा BJP में शामिल होने की घोषणा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की, मीडिया के सामने पंजाब सीएम ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के साथ विश्वासघात किया है, इसी वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल शरद पवार की पार्टी, शिवसेना (UBT) और कांग्रेस के साथ भी किया गया था। पंजाब में BJP का कोई जनाधार नहीं है।
यह भी पढ़े -सांसदों के इस्तीफे के बाद AAP की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'इन लोगों को जनता माफ नहीं...'
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यसभा में आप के दो तिहाई सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर कहा जो सात सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं, वे पंजाब का प्रतिनिधित्व नहीं करते, वे गद्दार हैं, उन्हें BJP में भी कुछ नहीं मिलेगा। मान ने मीडिया के सामने कहा BJP जिस भी पार्टी से गठबंधन करती है, उसे खत्म कर देती है। पंजाब की जनता पूरे दिल से मेरा समर्थन करती है। उन्हें पंजाब के विकास से दिक्कत है।
Created On :   24 April 2026 5:00 PM IST













