Bihar Politics: फ्लोर टेस्ट पास करते ही तेजस्वी यादव ने CM सम्राट चौधरी पर कसा तंज, पगड़ी संभालने की दी नसीहत

फ्लोर टेस्ट पास करते ही तेजस्वी यादव ने CM सम्राट चौधरी पर कसा तंज, पगड़ी संभालने की दी नसीहत
बिहार में शुक्रवार को विधानसभा में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। एक तरफ जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी की सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में शुक्रवार को विधानसभा में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार के सामने बिहार की खातिर दिल्ली चलने का प्रस्ताव रखा और साथ चलने का सुझाव भी दिया। तो वहीं, दूसरी ओर तीखी हमला भी बोला।

तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट को पगड़ी संभालने की दी नसीहत

तेजस्वी यादव ने साफ करते हुए कहा कि सरकार नई नीतियों और योजनाओं में विपक्ष की राय भी शामिल करे, ताकि फैसले व्यापक सहमति से लिए जा सकें। सदन के संबोधित करते हुए तेजस्वी ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बिहार का खजाना खाली है और विकास के लिए संसाधन जुटाना बड़ी चुनौती है।

इस दौरान तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि पक्ष-विपक्ष मिलकर प्रधानमंत्री के पास जाएं और बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग करें। इतना ही नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को इलेक्टेड नहीं, सलेक्टेड सीएम बताया। उन्होंने तंज कसते हुए याद दिलाया कि नीतीश कुमार को हटाने का उनका संकल्प पूरा हो चुका है।

इसके अलावा उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपनी पगड़ी संभाल कर रखें, क्योंकि विजय कुमार सिन्हा की नजर भी कुर्सी पर है। तेजस्वी यादव ने परिवारवाद के मुद्दे पर सीएम सम्राट चौधरी को घेरा। उन्होंने कहा कि अब केवल उन्हें ही इस आरोप का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि सम्राट चौधरी के परिवार के सदस्य भी राजनीति में सक्रिय हैं।

एनडीए सरकार पर जमकर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने आर्थिक मोर्चों पर आंकडें रखते हुए एनडीए सरकार को निशाने पर लिया। उनके मुताबिक, बीते वित्तीय वर्ष में बिहार सरकार ने लगभग 40,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया और इस साल भी 12,000 करोड़ रुपये का लोन लिया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि राज्य पर कुल कर्ज लगभग 4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिससे प्रति व्यक्ति आय और वित्तीय स्थिति पर दबाव बढ़ रहा है। जब लालू जी बने तब सरप्‍लस में था। बिहार पर चार लाख करोड़ का कर्ज है। खजाना खाली है तो काम कैसे होगा। यह जानना चाहते हैं।

उन्‍होंने कहा कि 2025 से 30 फिर से नीतीश का नारा लगाया जा रहा था, लेकिन भाजपा ने नीतीश को फ‍िनिश कर दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पांच साल में पांचवीं सरकार का गठन हुआ, ऐसे में विकास कैसे होगा? बिहार इस मामले में अनोखा राज्‍य है। भले भाजपा का पहला सीएम हो लेकिन भाजपा, आरएसएस के लोग संतुष्‍ट नहीं हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि जो ऑरिज‍िनल भाजपाई हैं, जिन्‍होंने त्‍याग दिया, वे सीएम नहीं बने। वे ठगे महसूस कर रहे हैं। टॉप थ्री में जो हैं उनमें सम्राट जी लालू जी की पाठशाला से, व‍िजय चौधरी कांग्रेस से और बिजेंद्र प्रसाद यादव जनता दल से निकले।

Created On :   24 April 2026 4:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story