राजस्थान समाचार: विधानसभा को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ATS, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमें तैनात

डिजिटल डेस्क, जयपुर। आज राजस्थान विधानसभा में बम से उड़ाने की धमकी मिली। विधानसभा भवन और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, परिसर की तलाशी और उसे सुरक्षित बनाने हेतु ATS, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमों को तैनात किया गया।
राजस्थान डीजीपी राजीव शर्मा ने विधानसभा को बम से उड़ाने की मिली धमकी को लेकर कहा बम की धमकी एक ईमेल के जरिए मिली थी, यह सिर्फ राजस्थान तक ही सीमित नहीं है, इसी तरह की धमकियाँ देश के अन्य स्थानों पर भी मिल रही हैं। राजस्थान पुलिस, देश भर की अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर, इस साज़िश के पीछे के लोगों की जाँच के लिए समन्वित प्रयास कर रही है। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
आज ही RAC के सैनिकों और अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया, 5वीं बटालियन परिसर में आयोजित RAC सम्मान समारोह में DGP राजीव शर्मा ने कहा आज हमने RAC के उन सैनिकों और अधिकारियों को सम्मानित किया जिन्हें पिछले 2-3 वर्षों के दौरान विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया था, इससे हमें अपने अधिकारियों के कार्यों की सराहना करने का अवसर मिलता है।
Created On :   24 April 2026 3:04 PM IST













