राजस्थान पहुंची महिला आरक्षण बिल की आंच: जयपुर में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर लगाई नारेबाजी

जयपुर में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर लगाई नारेबाजी
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी हलचल तेज है। इसका असर राजस्थान के सियासी गलियारों में साफ नजर आ रहा है।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजधानी जयपुर में सोमवार को कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय से बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतरीं। उन्होंने बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं एक दूसरे से भिड़ते भी नजर आए।

जयपुर में महिला आरक्षण बिल को लेकर बवाल

इस दौरान जब महिला कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर और मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगी। तब पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के बाह बैरिकेंडिंग करके उन्हें रोक दिया। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक चली इस झड़प में कई बार हालात काबू से बाहर होते नजर आए।

इस प्रदर्शन का मोर्चा कांग्रेस महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने संभाला है। दोनों नेताओं ने बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास करके महिला कार्यकर्ताओं का प्रोत्साहन बढ़ाया। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला और बीजेपी के झंडे भी फूंके गए।

बीजेपी ने महिला आरक्षण के समर्थन में खोला मोर्चा

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बीजपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है. उनका कहना था कि कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण की समर्थक रही है और चाहती है कि इसे तुरंत लागू किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि अब देश की महिलाएं बीजेपी की सच्चाई समझ चुकी हैं और आने वाले समय में जवाब देंगी.

बता दें, जयपुर में सोमवार को बीजेपी महिला मोर्चा ने भी महिला आरक्षण के समर्थन में मोर्चा निकाला। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी शामिल हुई। बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे नकारा। बीजेपी ने खुद को महिला सशक्तिकरण का प्रबल समर्थक बनाया।

मालूम हो, महिला आरक्षण को लेकर अब जयपुर समेत पूरे राजस्थान में सियासी बवाल देखने को मिल रहा है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में जबरदस्त भिड़ंत देखी जा रही है। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे को घेरने से पीछे नहीं चूक रही है। लिहाजा, आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच टकराव बढ़ने की संभावना है।

Created On :   20 April 2026 7:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story