Bihar CM Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी ने महिला आयोजन में दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- 'आपका भाई सम्राट चौधरी खड़ा है, कोई गलती...'

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजधानी पटना में 20 अप्रैल (सोमवार) को बिहार बीजेपी की तरफ से 'जन आक्रोश महिला सम्मेलन' आयोजित किया है। आयोजन में लाखों महिलाएं आई थीं। पटना की सड़कों पर बीजेपी की महिला कार्यकर्ता भी उतरी थीं। एनडीए समर्थक अन्य दल की महिलाएं भी पूरे मन से शामिल हुई हैं। सभी महिलाओं का ये ही कहना है कि विपक्ष हमें बांधकर रखना चाहता है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। इसी मौके पर बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी ने भी बड़ा बयान दिया है।
क्या बोले सम्राट चौधरी?
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने गांधी मैदान में लोगों को संबोधित किया है। उन्होंने महिला आरक्षण बिल पास ना होने पर बयान दिया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि नरेंद्र मोदी सरकार न्याय महिलाओं को दिलाकर रहेगी। सम्राट चौधरी ने ये भी कहा है कि नरेंद्र मोदी चाहते थे कि 33 प्रतिशत आरक्षण देकर देश की महिला को और ज्यादा मजबूत और सशक्त करेंगे।
यह भी पढ़े -पटना में विपक्ष के खिलाफ महिलाओं ने निकाला आक्रोश मार्च, कहा-देश की आधी आबादी का किया अपमान
परिसीमन को लेकर प्रतिक्रिया
सीएम का कहना है कि नए परिसीमन में आज अगर चुनाव होते हैं तो हमारी जो महिला बहनें 29 विधायक की गिनती में हैं, वे करीब 122 विधायक होतीं। उन्होंने ये भी कहा है कि राहुल गांधी सिर्फ चाहते हैं कि सिर्फ उनकी बहन प्रियंका गांधी ही संसद में पहुंचे। साथ ही लालू यादव ये भी सोचते हैं कि मेरी बेटी लोकसभा की सदस्य बनें। अखिलेश यादव चाहते हैं कि सिर्फ उनकी पत्नी सांसद बनकर रहें, लेकिन पीएम मोदी चाहते हैं कि देश में 272 लोकसभा में पहुंचे हैं। पीएम मोदी ऐसा भारत बनाना चाहते हैं।
यह भी पढ़े -एसजीएसयू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का लाइव प्रसारण देखा गया
आपका भाई यहां पर खड़ा है- सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी ने आगे ये कहा है कि 'नीतीश कुमा हमेशा से ही अभिभावक के तौर पर रहे हैं। प्रधानमंत्री अभिभावक के तौर पर काम कर रहे हैं। आपका भाई सम्राट चौधरी यहां पर खड़ा है। कोई भी गलती करेगा तो पाताल से निकलकर सामने लाया जाएगा।' दूसरी ओर सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में पूरा एनडीए बिहार में काम कर रहा है। मुख्यमंत्री की हैसियत से हम सभी बहनों के साथ खड़े हैं।
Created On :   20 April 2026 2:19 PM IST












