Women Reservation Bill: सुप्रिया सुले ने राहुल गांधी के फैसले पर दिया बड़ा बयान, कहा- 'ये महिलाओं के आरक्षण नहीं, बल्कि...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिर गया है। जिसके बाद से ही बयानों का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सराहा है। उन्होंने 20 अप्रैल (सोमवार) को राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा है कि उन्हें किसी भी जांच एजेंसी से डर नहीं लगता है। अगर ईमानदारी के लिए ओलंपिक में कोई पदक होता है तो राहुल गांधी बिना किसी संदेह के उसको जीत जाते।
महिला आरक्षण बिल को लेकर सुप्रिया सुले की प्रतिक्रिया
सुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा है कि ये महिलाओं के आरक्षण का बिल नहीं था बल्कि परिसीमन से संबंधित था। महिला आरक्षण विधेयक तो पहले ही 2023 में पारित हो चुका है। भारत के राष्ट्रपति की तरफ से इसको अधिसूचित किया जा चुका है।
यह भी पढ़े -पटना में जन आक्रोश महिला सम्मेलन में गूंजा 'अपना हक लेकर रहेंगे', संजय सरावगी ने कहा- जनाक्रोश घर-घर तक पहुंचेगा
सुप्रिया सुले ने सीएम देवेंद्र फडणवीस को घेरा
सुप्रिया सुले ने आगे कहा है कि अगर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ये कह रहे हैं कि जनगणना प्रक्रिया के चलते 2029 तक महिला आरक्षण लागू होने में देरी हो रही है तो फिर उनको ये भी बताना चाहिए कि इस प्रोसेस को जल्दी करने से उन्हें किसने रोका था। वे जनगणना पूरी करा लें औ 2029 तक इसको लागू कर लें। सुप्रिया सुले ने फडणवीस को पत्र भी लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर राज्य में आदिवासी लड़कियों के लापता होने के बढ़ते हुए मामलों को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि सत्ताधारी दलों की तरफ से लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। ये पहली बार हो रहा है कि सत्ताधारी दल ही विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
Created On :   20 April 2026 3:18 PM IST













