बिहार पॉलिटिक्स: '…तो भारत आज स्वर्ग होता', किस बात को लेकर गिरिराज सिंह ने ओवैसी को लताड़ा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह ने सोमवार को एआईएमआईएम पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर तीखी हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा सुख-सुविधा के साथ भारत में मुस्लमान रहे हैं। फिर भी गालियां दे रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने ओवैसी पर साधा निशाना
जब मीडिया ने गिरिराज सिंह से पूछा तो इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "देखिए, जिम्मेदार कौन था? अब ये प्रश्न नहीं है, लेकिन नेहरू और जिन्ना की महत्वाकांक्षा एवं गांधी जी की मध्यस्थता की वजह से विभाजन हुआ। अधिकांश मुसलमान इसके पक्ष में थे और जो यहां रह गए, वे 'गजवा-ए-हिंद' के पक्ष में थे। अगर उसी समय हमारे पूर्वजों के द्वारा सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया गया होता और सभी हिंदुओं को पाकिस्तान से यहां ले आया गया होता, तो भारत आज स्वर्ग होता।"
गिरिराज सिंह ने कहा, "आज कोई आतंकवादी नहीं मिलता, कोई ओवैसी जैसे लोग नहीं होते। कई सेलिब्रिटी जिन्हें भारत के लोगों ने उनको सिनेमा की दुनिया में बनाया वो भी गाली दे रहे हैं।" गिरिराज सिंह ने इसे दुर्भाग्य करार दिया।
यह भी पढ़े -आशा भोसले की याद में भावुक हुए सितारे, मुमताज और दलीप ताहिल ने शेयर किया खास वीडियो
गुजरात में ओवैसी ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
बता दें, गुजरात के लिंबायत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया था। ओवैसी ने कहा था, "बार-बार देश के बंटवारे के लिए मुसलमान को जिम्मेदार ठहराते हैं जबकि उस जमाने में 90 फीसद मुसलमान तो बंटवारे के लिए वोट डाल ही नहीं सकते थे… जब उस जालिम जिन्ना ने इस मुल्क के दो टुकड़े किए थे… देश को दो टुकड़े करने वालों में क्या कांग्रेस शामिल नहीं है?"
Created On :   20 April 2026 3:55 PM IST












