Jitan Ram Manjhi: महिला आरक्षण बिल पर बोले मांझी, कहा- विपक्ष के राजनीतिक स्वार्थ के चलते नहीं पास हो सका

डिजिटल डेस्क, पटना। महिला आरक्षण बिल गिरने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कांग्रेस के मन में गंदगी भर गई थी। जब गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा में सब कुछ स्पष्ट किया फिर भी उन्होंने महिलाओं का अपमान किया, महिलाएं इसका जवाब देंगी। मांझी ने आगे इस बिल से राजनीति में महिलाओं को सशक्त बनाने का था, लेकिन विपक्ष की स्वार्थ की राजनीति के चलते यह पास नहीं हो सका।
राजधानी पटना में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा, ''महिला आरक्षण बिल 2023 में पास हो गया था, लेकिन इसमें परिसीमन की प्रक्रिया को भी जोड़ा गया था। समस्या यह थी कि बिना परिसीमन के महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित नहीं की जा सकती थी। इसी वजह से परिसीमन की जरूरत थी।'' उन्होंने दक्षिण भारत के राज्यों में विपक्ष द्वारा फैलाई गई गलत धारणा का भी खंडन किया।
उन्होंने कहा, ''यह गलत प्रचार किया गया कि परिसीमन से दक्षिण भारत के राज्यों की सीटें कम हो जाएंगी और उत्तर भारत को फायदा हो जाएगा। वास्तव में प्रतिशत के हिसाब से कोई फर्क नहीं पड़ता। जब सीटों की संख्या बढ़ेगी तो कर्नाटक, केरल में भी सीटें बढ़ेंगी और उत्तर प्रदेश में भी बढ़ेंगी। पीएम नरेंद्र मोदी महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहते थे, लेकिन विपक्ष सोच रहा था कि मोदी इसमें राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं। विपक्ष ने सहयोग नहीं किया और बिल को दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल सका और बिल गिर गया। यह विपक्ष के लिए शर्म की बात है, लेकिन वे जश्न मना रहे हैं।
Created On :   20 April 2026 2:09 AM IST












