मध्यप्रदेश न्यूज: संसद में महिला आरक्षण बिल के गिरने के विरोध में आज भोपाल में बीजेपी की आक्रोश सभा और रैली

संसद में महिला आरक्षण बिल के गिरने के विरोध में आज भोपाल में बीजेपी की आक्रोश सभा और रैली
संसद में शुरु हुई नारी शक्ति वंदन अधिनियम की लड़ाई मप्र तक पहुंची,राज्य सरकार जल्द बुलाएगी विधानसभा का विशेष सत्र

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज नारी सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों की तादाद में राज्य के अलग अलग हिस्से से महिलाएं आ रही है। महिलाओं के इस सम्मेलन में मंच पर 5 महिला मंत्री संपतिया उइके, निर्मला भूरिया, कृष्णा गौर, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह, 4 सांसद लता वानखेड़े, कविता पाटीदार, माया नारोलिया, सुमित्रा वाल्मीकि मौजूद रहेंगी। नारी शक्ति अधिनियम को लेकर आज सोमवार 20 अप्रैल को झीलों की नगरी भोपाल में भाजपा की और से एमवीएम मैदान पर आक्रोश सभा और रैली आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से 15 से 20 हजार महिलाओं के शामिल होने का अनुमान है।

नारी शक्ति के समर्थन में बीजेपी द्वारा एमवीएम कॉलेज ग्राउंड (पुरानी विधानसभा) से शुरू होकर रोशनपुरा चौराहे तक एक विशाल महिला पदयात्रा भी निकाली जाएगी। इसमें महिला सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान के समर्थन में अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और महिला मंत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होंगे।

आपको बता दें संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सहमति नहीं बनने की लड़ाई अब मप्र तक पहुंच गई है। बीते दिन सीएम ने पीसी आयोजित कर कहा राज्य सरकार इस मुद्दे पर जल्द विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी और महिला आरक्षण के समर्थन में संकल्प पारित करेगी।

कार्यक्रम को देखते हुए शहर में करीब 350 बसें और 2500 चार पहिया वाहन के आने की उम्मीद है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने शहर में ट्रैफिक डायवर्जन किया है। अलग-अलग जिलों से आने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट और पार्किंग तय किए है। ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने वीआईपी रोड समेत कई रूट बदले,कुछ वैकल्पिक रास्ते तय किए।

Created On :   20 April 2026 11:21 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story