- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- CM डॉ. मोहन यादव ने महिला आरक्षण...
CM Dr. Mohan Yadav Press Conference Live: CM डॉ. मोहन यादव ने महिला आरक्षण कानून पर विपक्ष को लताड़ा, राज्य में नारी शक्ति वंदन यात्रा निकालने का किया ऐलान
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चा की। सीएम ने कहा कि लोकतंत्र एक निर्णायक दौर से गुजर रहा है और संसद में जो घटनाक्रम हुआ, वह बेहद निंदनीय और कष्टकारी है। मालूम हो कि, लोकसभा में केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल से जुड़ा 131वां संशोधन बिल को पारित नहीं करा पाई है।
यह भी पढ़े -उत्तर भारत में हीटवेव की चेतावनी, कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
सीएम ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि द्रौपदी का चीरहरण तो हमने 5000 साल पहले का सुना था, लेकिन बहनों की इज्जत के साथ खेलने का घटनाक्रम संसद में जिस प्रकार हुआ, वह हमारे लिए अत्यंत कष्टकारी और निंदनीय है।
प्रधानमंत्री मोदी जी और अमित शाह जी ने प्रस्तावक बनकर जो निर्णय लिया, उसमें शुरुआत से ही हर दल को सुझाव देने का अवसर दिया गया। मोदी जी ने सभी को खुला पत्र भी लिखा, ताकि कोई यह न कहे कि हमें बोलने का अवसर नहीं मिला या हमसे चर्चा नहीं की गई।
बता दें, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, राष्ट्रीय अपाध्यक्ष रेखा वर्मा, मंत्री कृष्णा गौर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे, विधायक अर्चना चिटनिस समेत मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल शामिल हुए।
सीएम ने नारी शक्ति वंदन यात्रा निकालने का किया ऐलान
सीएम यादव ने प्रदेश में नारी शक्ति वंदन यात्रा निकालने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार और पार्टी अब जनता के बीच जाएगी। सीएम ने बताया कि यह यात्रा सोमवार को निकाली जाएगी। इस दौरान पूरे प्रदेश में चरमबद्ध तरीके से आंदोलना होगा।
नारी शक्ति वंदन यात्रा के दौरान सभी जिलों में प्रदर्शन किए जाएंगे। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर निंदा प्रस्ताव पारित होंगे। सीएम ने कहा कि विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाकर इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। साथ ही निंदा प्रस्ताव भी लाया जाएगा।
इस दौरान सीएम यादव ने महिला आरक्षम के मुद्दे पर विपक्ष को जमकर लताड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है। इसका पर्दाफाश जनता के बीच किया जाएगा। उन्होंने साफ किया किन यह अभियान प्रेस कॉन्फ्रेंस से शुरू हो चुका है। इसके बाद अब इसे आगे बढ़ाया जाएगा। सीएम ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर सरकार रुकेगी नहीं।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र में बदलेगा मौसम का मिजाज 20 से 22 अप्रैल के बीच आंधी-तूफान और बारिश की संभावना
सीएम ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि साल 2023 में जिस अधिनियम को सभी ने पास किया था और समर्थन दिया था। इसी मामले में विपक्ष मुकर गया था। जब चुनाव नजदीक थे तो समर्थन किया, लेकिन अब जबकि चुनाव में समय है, तो विरोध कर रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की मानसिकता लोकतांत्रिक नहीं, बल्कि अलगाववादी नजर आती है और मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। सीएम ने कहा कि आज जब बहनों को अधिकार देने की बात आई, तो विपक्ष ने किंतु-परंतु लगाकर उन्हें अपमानित करने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहले भी तीन तलाक जैसे मुद्दों पर गलत निर्णय लिए और महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की।
सीएम ने कहा कि 1971 में देश की आबादी 55-54 करोड़ थी और आज 140 करोड़ से ज्यादा हो गई है, तो उसी अनुपात में सीटें भी बढ़नी चाहिए। गृहमंत्री ने इस विषय पर हर सवाल का जवाब दिया और स्पष्ट किया कि उत्तर-दक्षिण का विवाद बेवजह खड़ा किया जा रहा है। दक्षिण भारत में भी सीटें बढ़ेंगी। सीएम ने कहा कि ऐसा लगता है विपक्ष ने तय कर लिया है कि बहनों को उनका हक नहीं देने देंगे। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले इस आरक्षण की बात क्यों नहीं की गई, यह भी सवाल है। जातिगत जनगणना बंद करने का पाप भी कांग्रेस के सिर पर है।
सीएम ने कहा कि भले ही संख्या बल में कोई आगे हो, लेकिन देश की बहनों का दिल दुखाने के लिए उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। जनता सबसे बड़ी अदालत है। इस मुद्दे को लेकर पूरे देश में सरकार, पार्टी और समाज के माध्यम से जन-जागरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पदयात्रा और आक्रोश सभाएं आयोजित की जाएंगी। यह आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस इसकी पहली कड़ी है, इसके बाद प्रदर्शन किए जाएंगे। आगे विभिन्न जिलों, नगर पालिकाओं, नगर निगमों और नगर पंचायतों में प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। जरूरत पड़ी तो विधानसभा का एकदिवसीय सत्र बुलाकर भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम रुकने वाले नहीं हैं।
Created On :   19 April 2026 9:35 AM IST












