न्याय की गुहार: उज्जैन में पथ विक्रेताओं ने लगाया भेदभाव का आरोप, सामान लौटाने की मांग तेज

उज्जैन के हाथ ठेला और फुटपाथ व्यापारी संघ ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। संघ का कहना है कि 2 फरवरी को कार्रवाई के दौरान 11 पथ विक्रेताओं का सामान जब्त किया गया था, लेकिन करीब पांच महीने बीतने के बाद भी उन्हें उनका सामान वापस नहीं मिला।

डिजिटल डेस्क, उज्जैन। उज्जैन के हाथ ठेला और फुटपाथ व्यापारी संघ ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। संघ का कहना है कि 2 फरवरी को कार्रवाई के दौरान 11 पथ विक्रेताओं का सामान जब्त किया गया था, लेकिन करीब पांच महीने बीतने के बाद भी उन्हें उनका सामान वापस नहीं मिला। पीड़ितों का दावा है कि जब्त सामान की कीमत करीब पांच से छह लाख रुपये है। उनका कहना है कि वे नगर निगम आयुक्त, कलेक्टर, संभागायुक्त और मुख्यमंत्री तक कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।

यह भी पढ़े -'घोषणाओं की सरकार' बनी एमपी सरकार, 711 वादे लंबित उमंग सिंघार

रामघाट का सामान दो दिन में लौटा, बाकी अब भी जब्त

व्यापारी संघ का आरोप है कि 1 जुलाई को रामघाट से जब्त किया गया सामान केवल दो दिन के भीतर वापस कर दिया गया। उनका कहना है कि निगम के अधिकारियों ने आयुक्त के आदेश का हवाला देकर यह सामान छोड़ दिया, जबकि फरवरी में जब्त किए गए सामान को अब तक नहीं लौटाया गया। इसी वजह से पथ विक्रेताओं ने कार्रवाई में भेदभाव और मनमानी का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े -भोपाल आरजीपीवी में परीक्षा सुरक्षा पर सवाल, 9 सीलबंद प्रश्नपत्र चोरी होने से एग्जाम रद्द

दोषियों पर कार्रवाई और सामान वापस करने की मांग

संघ का कहना है कि जिन ग्यारह पथ विक्रेताओं का सामान जब्त किया गया, उनके पास वैध वेंडिंग प्रमाण पत्र मौजूद हैं। इसके बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है और उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पथ विक्रेता कानून दो हजार चौदह का पालन नहीं किया जा रहा है। संघ ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी प्रभावित पथ विक्रेताओं का सामान बिना किसी शुल्क के जल्द से जल्द लौटाया जाए, ताकि उनका रोजगार फिर से शुरू हो सके।

यह भी पढ़े -'ऐसे लोगों की बातों को सीरियस नहीं लेना चाहिए,' दिग्विजय सिंह के आरोपों पर बोला संत समाज

Created On :   4 July 2026 4:33 PM IST

Tags

Next Story