मध्य प्रदेश: उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का गठन, 6 जिलों के 2781 ग्राम हुए शामिल

उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का गठन, 6 जिलों के 2781 ग्राम हुए शामिल
मध्य प्रदेश सरकार ने महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास अधिनियम 2025 के तहत उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का गठन कर उसमें छह जिलों के कुल 2781 ग्राम शामिल किये हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास अधिनियम 2025 के तहत उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का गठन कर उसमें छह जिलों के कुल 2781 ग्राम शामिल किये हैं। ये छह जिले हैं, जिनमें उज्जैन, इंदौर, देवास, धार, शाजापुर एवं रतलाम। उल्लेखनीय है कि महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास के अंतर्गत पूरे महानगर क्षेत्र (आसपास के उपनगरों और ग्रामीण क्षेत्रों सहित) के लिए दीर्घकालिक और अल्पकालिक योजनाएं तैयार की जाती हैं तथा महानगर स्तर पर बड़ी सडक़ों, मेट्रो/सार्वजनिक परिवहन, जलापूर्ति, सीवरेज, और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (कचरा प्रबंधन) की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा, सुनियोजित विकास के लिए भूमि के उपयोग को स्पष्ट किया जाता है जैसे- आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक और हरित क्षेत्रों का निर्धारण) ताकि अनियोजित निर्माण और गंदी बस्तियों को रोका जा सके।

Created On :   12 Jun 2026 10:21 PM IST

Tags

Next Story