- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- ग्वालियर
- /
- EOW ग्वालियर ने तहसीलदार गोसपुरा के...
MP NEWS: EOW ग्वालियर ने तहसीलदार गोसपुरा के रीडर अनिल कुडवारिया को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में EOW ने तहसीलदार गोसपुरा के रीडर अनिल कुडवारिया को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। EOW ने ये कार्रवाई शिकायतकर्ता जितेन्द्र पाण्डेय पुत्र वासुदेव पाण्डेय निवासी किलागेट घासमण्डी, मंग्लेश्वर रोड जिला ग्वालियर की शिकायत पर की। आवेदक ने 10 जून 2026 को EOW पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत की गई कि रानीपुरा तहसील गोसपुरा में एक 930 वर्गफीट का प्लाट विक्रय किया गया था, उक्त विक्रित प्लाट का नामांतरण करवाने के लिए आवेदक द्वारा कार्यालय तहसीलदार गोसपुरा, ग्वालियर को आवेदन किया था । उक्त नामांतरण हेतु कार्यालय तहसीदार गोसपुरा, ग्वालियर में पदस्थ रीडर, सहायक ग्रेड-3 अनिल कुडवारिया 40 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
यह भी पढ़े -भोपाल स्लॉटर हाउस को लेकर ईओडब्ल्यू को कांग्रेस देगी साक्ष्य, जांच एजेंसी के जानकारी मांगने से कांग्रेस के सवालों की हुई पुष्टि- पटवारी
शिकायत की पुष्टि करने के बाद जांच एजेंसी ने आरोपी रीडर, सहायक ग्रेड-3 अनिल कुडवारिया के विरुद्ध धारा 7, भ्र.नि.अ. 1988 संशोधित अधि. 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया। उक्त शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ई. ओ. डब्ल्यू. ग्वालियर के निर्देश पर निरीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में एक ट्रेप दल का गठन किया गया, जिसके द्वारा आज दिनांक 11.6.2026 को ट्रेप दल जब कलेक्ट्रेट कार्यालय ग्वालियर पहुंचा तब आवेदक से आरोपी रीडर, सहायक ग्रेड-3 अनिल कुडवारिया द्वारा 20 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए ट्रेप दल ने उसे रंगे हाथों पकडा । आरोपी के हाथ रासायनिक घोल में घुलवाने पर घोल का रंग गुलाबी हो गया, जो उसके रिश्वत लेने की पुष्टि करता है । ट्रेप दल ने आरोपी से रिश्वत की राशि जप्त कर ली है एवं कार्यवाही प्रचलन में है।
यह भी पढ़े -1.55 करोड़ की धोखाधड़ी पर EOW में FIR, तीन पूर्व प्राचार्यों और लेखापाल सहित 7 लोगों पर कार्यवाही
ई. ओ. डब्ल्यू. ग्वालियर की टीम में अनिल कुमार लोधी, निरीक्षक मदन मोहन मालवीय, निरीक्षक पारुल चंदेल, उप निरीक्षक नीलम श्रीवास्तव, उप निरीक्षक हरि किशोर चतुर्वेदी, उप निरीक्षक ब्रजमोहन शर्मा, उप निरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा, आरक्षक नरेश सिंह, आरक्षक अभिषेक चौहान, आरक्षक अभिषेक सिंह तोमर, स्थायी कर्मी दीपक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
Created On :   11 Jun 2026 6:12 PM IST












