अंबेडकर का अपमान करना पड़ा भारी: ग्वालियर में HC वकील समेत 8 लोगों पर FIR, कई सामाजिक संगठनों ने उठाई NSA लगाने की मांग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की फोटो विवाद मामले में पुलिस ने 8 लागों पर एफआईआर दर्ज की है, जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उनमें एमपी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा भी शामिल है। डॉ अंबेडकर से जुड़े मामले होने के कारण कई सामाजिक संगठनों ने आज जिला कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन कर सभी आरोपियों के खिलाफ एनएसए लगाने की मांग की।
आपको बता दें कुछ असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब अंबेडकर के चित्र के साथ का अपमान किया, आपत्तिजनक और उकसाने वाले नारे भी लगाए, इस अभद्र कृत्य का वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया से सामने आए। इसे लेकर पूरे ग्वालियर शहर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। बहुजन समाज में अंबेडकर के अपमान को लेकर भारी आक्रोश है।
सुल्तानपुर में चमार महासभा ने दोषियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम यानि NSA लगाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। भारतीय चमार महासभा ने इस केस में राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग की है , महासभा ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले आरोपियों और संगठनों पर कड़ी निगरानी रखने की भी मांग की। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त निर्देश उठाने का आग्रह किया है।
यह भी पढ़े -'बैलेट पेपर से चुनाव, मेरी नहीं जनता की मांग', भीम आर्मी प्रमुख ने दोहराई अपनी मांग, बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कही ये बात
भीम आर्मी और अन्य दलित सामाजिक संगठनों ने बाबा साहब के अपमान को लेकर कड़ा ऐतराज जताते हुए घटना के विरोध में एसपी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डॉ अंबेडकर एक समाज के नहीं बल्कि पूरे देश के महान नेता है, उन्होंने संविधान का निर्माण किया है, उनका अपमान देश और संविधान का अपमान है, मानव समाज का अपमान है, प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए एनएसए लगाए जाने की मांग की
Created On :   2 Jan 2026 7:39 PM IST














