निशाना: उज्जैन भूमि प्रकरण में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद से मोहन यादव का मांगा इस्तीफा

उज्जैन भूमि प्रकरण में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद से मोहन यादव का मांगा इस्तीफा
  • प्रवीण पाठक ने कहा आरोपों का जवाब दें मुख्यमंत्री
  • जमीन खरीद मामले में कथित अनियमितता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है

New Delhi News. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार के सदस्यों द्वारा जमीन खरीद मामले में कथित अनियमितता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस ने पूरे मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्षी दल ने मांग है कि इस पूरे मामले की वर्तमान उच्च न्यायालय अथवा उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में निष्पक्ष जांच हो। साथ ही यदि आरोप निराधार हैं तो मुख्यमंत्री इसका खुलासा करने वाले संबंधित मीडिया संस्थान के खिलाफ विधिक कार्रवाई करें, अन्यथा नैतिक आधार पर अपने पद से इस्तीफा दें।

एआईसीसी सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक प्रवीण पाठक ने गुरुवार को यहां कांग्रेस कार्यालय में एक संवाददाता-सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सवाल केवल जमीन खरीद का नहीं है, बल्कि मुद्दा यह है कि क्या सत्ता, सरकारी निर्णयों और विकास परियोजनाओं की जानकारी का उपयोग निजी लाभ के लिए किया गया? यदि नहीं, तो मुख्यमंत्री दस दिनों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मौन क्यों हैं? उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से मांग की कि मुख्यमंत्री के परिवार और जुड़ी कंपनियों द्वारा खरीदी गई संपूर्ण भूमि का ब्यौरा सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री यादव से दस्तावेजों के साथ सामने आकर स्पष्टीकरण देने की भी मांग की।

Created On :   2 July 2026 6:53 PM IST

Tags

Next Story