MP News: ईडी ने अटैच की पूर्व आईएएस दंपत्ति की 22.46 करोड़ की संपत्ति, सहयोगी राघवेंद्र सिंह तोमर के जरिए क्रिकेट एकेडमी में खपाते थे कालाधन

ईडी ने अटैच की पूर्व आईएएस दंपत्ति की 22.46 करोड़ की संपत्ति, सहयोगी राघवेंद्र सिंह तोमर के जरिए क्रिकेट एकेडमी में खपाते थे कालाधन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल जोन ने पूर्व आईएएस स्वर्गीय अरविदं जोशी और उनकी पत्नी टीनू जोशी की 22.46 करोड़ के होटल-रिसॉर्ट अटैच कर ली। अरविंद जोशी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल जोन ने पूर्व आईएएस स्वर्गीय अरविदं जोशी और उनकी पत्नी टीनू जोशी (दोनों मप्र कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी) की 22.46 करोड़ के होटल-रिसॉर्ट अटैच कर ली। अरविंद जोशी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग के चलते भोपाल के सेमरी बाजयाफत गांव में स्थित क्रिकेट अकादमी और संबंधित संरचनाओं (होटल और रिसॉर्ट) के प्रोविजनल अटैचमेंट जारी किए गए। इसका मूल्य लगभग 22.46 करोड़ रुपये है।

मप्र लोकायुक्त संगठन की विशेष पुलिस स्थापना ने दोनों के खिलाफ 41.87 करोड़ रुपये की चल/अचल नामी-बेनामी संपत्ति का केस दर्ज कर रखा है। इसके आधार पर ईडी ने जांच शुरु की थी। जांच में उनकी आय ज्ञात स्रोतों से अधिक पाई गई। आरोप और शिकायतें, जांच के दौरान मिले सबूत से पता चला है कि जोशी दंपत्ति ने अपने ऑफिशियल पद का गलत इस्तेमाल किया। भ्रष्टाचार के काम में दोनों शामिल रहे। स्वर्गीय अरविंद जोशी ने क्राइम से मिले पैसों का इस्तेमाल करके अपने नाम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों के नाम पर भी कई चल और अचल प्रॉपर्टी खरीदी थीं। जांच में यह भी पता चला कि बेनामी कंपनियों, नकली एग्रीमेंट और लेयर्ड ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल दागी एसेट्स के फायदेमंद मालिकाना हक को छिपाने और उन्हें बेदाग दिखाने के लिए किया गया था।

पहले भी हो चुकी 13.60 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच

जांच में यह भी पता चला कि फेथ क्रिकेट क्लब के प्रकरणों को मृतक अरविंद जोशी मैनेज करते थे। जांच में पता चला कि क्रिकेट एकेडमी और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के कंस्ट्रक्शन में किया गया इन्वेस्टमेंट उनके सहयोगी राघवेंद्र सिंह तोमर के ज़रिए उनकी गैर-कानूनी आय-दौलत से फाइनेंस किया गया था। ईडी ने पहले भी इस मामले में लगभग 13.60 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच कर ईडी की स्पेशल कोर्ट भोपाल में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट फाइल की हैं। अभी भी ईडी जांच कर रही है और भ्रष्ट तरीके से कमाए गए पैसों पैसों की पहचान और अटैचमेंट की छानबीन की जा रही है।

Created On :   2 July 2026 12:15 AM IST

Tags

Next Story