MP News: घरेलू एलपीजी के नए कनेक्शन को लेकर मंत्री राजपूत करेंगे तेल कंपनियों से बातचीत, उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत

घरेलू एलपीजी के नए कनेक्शन को लेकर मंत्री राजपूत करेंगे तेल कंपनियों से बातचीत, उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत
खाड़ी देशों में तनाव कम होने के बाद भी नए घरेलू गैस कनेक्शन नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान हो रहे। मप्र में एलपीजी कनेक्शन के लिए पिछले तीन महीने से इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं को अब राहत मिल सकती है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। खाड़ी देशों में तनाव कम होने के बाद भी नए घरेलू गैस कनेक्शन नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान हो रहे। मप्र में एलपीजी कनेक्शन के लिए पिछले तीन महीने से इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं को अब राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जल्द विभाग और तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें घरेलू गैस नए कनेक्शन को लेकर चर्चा होगी।

माना जा रहा है कि बैठक के बाद इस पर निर्णय लिया जा सकता है। तेल कंपनियों को नए घरेलू कनेक्शन देने के निर्देश दिए जा सकते हैं। जिससे भोपाल के करीब 8000 उपभोक्ताओं सहित प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। आपको बता दें घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल तेल कंपनियों और एजेंसियों ने बंद कर रखा है। जिससे उपभोक्ता परेशान हो रहे। वहीं समय पर गैस न मिलने पर भी उपभोक्ताओं में नाराजगी है। नए कनेक्शन के उपभोक्ता एजेंसियों के चक्कर लगा रहे। वहीं जहां पीएनजी की पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है वहां पीएनजी कनेक्शन लेना अनिवार्य किया गया है। प्रदेश में करीब 3 लाख उपभोक्ताओं तक पीएनजी की सप्लाई की जा रही। सरकार का लक्ष्य जल्द पीएनजी की सप्लाई अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचे।

बड़े शहरों में ज्यादा परेशानी

नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी नहीं होने से इसका असर भोपाल, जबलपुर, इंदौर जैसे अन्य शहरों में अधिक देखने को मिल रहा। भोपाल में करीब आठ हजार नए कनेक्शन के आवेदन पेंडिंग हैं। सबसे ज्यादा परेशानी छात्र और किराए से रह रहे लोगों को हो रही। उपभोक्ताओं को ब्लैक में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए करीब तीन हजार रुपये तक चुकाने पड़ रहे। दिल्ली सहित अन्य शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों को कम किया गया है। ऐसा माना जा रहा खाड़ी देशों में युद्ध विराम के बाद अब नए कनेक्शन भी जल्द दिए जा सकते हैं। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

Created On :   1 July 2026 11:29 PM IST

Tags

Next Story