मध्य प्रदेश: आबकारी आरक्षकों के पदों पर अब होमगार्ड सैनिकों को 15 प्रतिशत मिलेगा आरक्षण

आबकारी आरक्षकों के पदों पर अब होमगार्ड सैनिकों को 15 प्रतिशत मिलेगा आरक्षण
राज्य सरकार ने वाणिज्यिक कर विभाग के माध्यम से आबकारी कार्यालय में भर्ती किये जाने वाले आबकारी आरक्षकों के पदों पर होमगार्ड स्वयंसेवी के नगर सैनिकों को 15 प्रतिशत पद आरक्षित किये हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य सरकार ने वाणिज्यिक कर विभाग के माध्यम से आबकारी कार्यालय में भर्ती किये जाने वाले आबकारी आरक्षकों के पदों पर होमगार्ड स्वयंसेवी के नगर सैनिकों को 15 प्रतिशत पद आरक्षित किये हैं। इसके लिये मप्र आबकारी तृतीय श्रेणी कार्यपालिक भर्ती नियम 1982 में बदलाव कर दिया गया है। दरअसल राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने 13 साल पहले 6 मार्च 2013 को होमगार्ड सैनिकों को भर्ती में आरक्षण देने हेतु परिपत्र जारी किया था लेकिन इसका पालन अब जाकर हो सका है।

Created On :   2 July 2026 1:04 AM IST

Tags

Next Story