- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- कांग्रेस ने 4 सदस्यीय संचालन समिति...
MP News: कांग्रेस ने 4 सदस्यीय संचालन समिति का किया गठन, शेखावत बने अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस एक बार फिर सहकारी आंदोलन को मजबूत करेगी। मंगलवार को भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संचालन समिति का गठन किया गया। विधायक भंवर सिंह शेखावत को कांग्रेस सहकारिता विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चार सदस्यीय संचालन समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह, समन्वय संयोजक चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी को शामिल किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि संचालन समिति प्रदेशभर के सहकारी आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों, विशेषज्ञों और कार्यकर्ताओं से संपर्क करेगी। जल्द ही एक विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सहकारी आंदोलन को पुनर्जीवित करने, किसानों के हितों की रक्षा करने और प्रदेश में सहकारिता को मजबूत बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान भी चलाया जाएगा।
Created On :   1 July 2026 11:57 PM IST









