- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- भोपाल की पलाश रेजीडेंसी को लगातार...
MP News: भोपाल की पलाश रेजीडेंसी को लगातार सातवीं बार मिला यह अवॉर्ड

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पर्यटक मार्गदर्शी संस्था ट्रिप एडवाइजर (अमेरिका) के ट्रैवलर्स च्वाइस अवॉर्ड-2026 में मप्र पर्यटन विकास निगम की 8 इकाइयों ने ट्रिप एडवाइजर्स एनुअल ट्रैवलर्स च्वाइस अवार्ड हासिस किया है। निगम के प्रबंध संचालक दिलीप यादव ने बताया कि पलाश रेसीडेंसी भोपाल, व्हाइट टाइगर फॉरेस्ट लॉज बांधवगढ़, नीलांबर स्काईलाइन पचमढ़ी अमलतास पचमढ़ी, ग्लेन व्यू, पचमढ़ी, एमपीटी देवदारू बंगला, पचमढ़ी, चंपक बंगला पचमढ़ी, बघीरा जंगल रिज़ॉर्ट, मोचा को यह अवार्ड मिला है। यह विश्व स्तरीय अवॉर्ड है, इससे प्रदेश की पर्यटन इकाईयों पर पर्यटकों का भरोसा ओर बढ़ेगा। ज्ञात हो कि ट्रिप एडवाइजर का ट्रेवलर्स च्वॉइस अवार्ड, होटल्स, रिसोर्ट्स, होमस्टे और अन्य पर्यटन इकाईयों को अतिथियों-यात्रियों की वास्तविक समीक्षाओं और रेटिंग्स के आधार पर दिया जाता है। यह अवार्ड सर्विस, स्वच्छता, लोकेशन, सुविधाएं और अनुभव की रेटिंग्स के आधार पर दिया जाता है।
Created On :   2 July 2026 12:18 AM IST









