MP News: महाकाल मंदिर पार्किंग की जमीन खरीदने पर घिरे बीजेपी mla चिंतामणि मालवीय, हिंदू उत्सव समिति और कांग्रेस ने बोला हमला

महाकाल मंदिर पार्किंग की जमीन खरीदने पर घिरे बीजेपी mla चिंतामणि मालवीय, हिंदू उत्सव समिति और कांग्रेस ने बोला हमला
सनातन के दौर में मुगलों जैसा काम, करीब 45 हजार वर्गफीट जमीन से जुड़ा जमीन खरीद फरोख्त विवाद का मामला सामने आने के बाद अब लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू और उच्च न्यायालय तक पहुंच गया है। कांग्रेस इसे लेकर बीजेपी सरकार पर हमलावर है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर पार्किंग की जमीन खरीदने पर बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय घिरते नजर आ रहे है। हिंदू उत्सव समिति और कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि सनातन के दौर में मुगलों जैसा काम हो रहा है। मामला करीब 45 हजार वर्गफीट जमीन से जुड़ा है। जमीन खरीद फरोख्त विवाद का मामला सामने आने के बाद अब लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू और उच्च न्यायालय तक पहुंच गया है। उज्जैन के एक कांग्रेस नेता ने मुख्य सचिव, लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू से इसकी लिखित शिकायत की है। हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में पीआईएल दायर कर जांच की मांग की गई है।

कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने एक्स पर पोस्ट साझा की, इस पोस्ट में उन्होंने सीएम डॉ मोहन यादव को टैग कर सवाल किया है, मिश्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा है, कालों के काल महाकाल, आप तो “देवों के भी देव” हैं, अब तो आपसे भी बड़े मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुना है आप तो “महाकाल की नगरी” के ही हैं” महाकाल की नगरी से कुछ ही किमी दूर “चिंतामण गणेश” जी विराजित हैं, जो भक्तों को सभी “चिंताओं” से मुक्त करते हैं शायद अब “उज्जैन के चिंतामण” , “चिताओं” के लिए आरक्षित “मोक्षधामों” की पवित्र भूमि को भी न छोड़े” पैसा हो चाहे,जैसा हो ,जय श्री महाकाल।

कांग्रेस प्रवक्ता व पूर्व उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने इस मामले को लेकर भाजपा पर हमला किया है, उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा महाकाल को तो छोड़ देते भाजपाइयों, बाबा महाकाल की जमीन तक खरीद डाली,भाजपा राज में आस्था भी सुरक्षित नहीं, जमीन घोटाले पर जवाब दो, भगवान सब देख रहे है ।

आपको बता दें उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर पार्किंग की जमीन को सरकार रिकॉर्ड में निजी बताकर उसको बेचा और खरीदा गया है। इस जमीन पर फाइव स्टार होटल बनाने की तैयारी में है। यूटोपिया बोटल एंड रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने 3.82 करोड़ रुपए में जमीन को 2 मार्च 2026 को खरीदी। कंपनी के डायरेक्टर और साझेदारों में आलोट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय और इकबाल सिंह गांधी शामिल हैं। शिकायत में सौदे में शामिल खसरों की कुछ जमीन वर्तमान में महाकाल मंदिर पार्किंग के रूप में इस्तेमाल हो रही है। आरोप है कि यह भूमि पहले सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज थी, बाद में इसे निजी खातों में दर्ज कर दिया गया।

Created On :   19 May 2026 2:17 PM IST

Tags

Next Story