उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: UP में सपा कांग्रेस से करेगी गठबंधन या होगा बड़ा खेला! सवाल पर अखिलेश ने दिया क्लियर कट जवाब

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस पर सियासी दलों की नजर टिक गई है। इसे लेकर सियासी दल जोर-शोर से रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव 2027 में गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर अपना रुख साफ किया है। राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले चुनावों में सहयोगियों के साथ गठबंधन जारी रहेगा। उन्होंने ये साफ किया कि इसका फॉर्मूला सीटों का बंटवारा नहीं बल्कि 'चुनाव में जीत' होगा।
यह भी पढ़े -लखनऊ के खिलाफ राजस्थान का 'करो या मरो' का मैच, क्या हार के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी RR? जानें समीकरण
यूपी चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगी सपा
लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश से यह पूछा गया कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी और वह आगामी चुनावों में एक साथ प्रचार करते नजर आएंगे? उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के पास गठबंधन चलाने का व्यापक अनुभव है और हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि उसके सहयोगियों को भी इस व्यवस्था से लाभ हो।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगे कहा, ''हमने कई गठबंधन किए हैं। हमारे पास गठबंधन का अनुभव है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा अपने सहयोगियों के लिए लाभ सुनिश्चित किया है। हमने कभी किसी को धोखा नहीं दिया है। आज जो गठबंधन है वह आगे भी जारी रहेगा।'' उन्होंने कहा कि भविष्य में गठबंधन की चर्चा सीटों के लिए सौदेबाजी के इर्द-गिर्द नहीं बल्कि चुनावी सफलता सुनिश्चित करने के इर्द-गिर्द घूमेगी।
यह भी पढ़े -लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा, मीडिया में कहा आर्थिक तूफान आ रहा है
सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश यादव ने कही ये बात
उन्होंने ये भी कहा, ''गठबंधन में सीटों का सवाल नहीं होगा। लोकसभा चुनाव के दौरान भी मैंने कहा था कि मुद्दा सीटों का नहीं है, मुद्दा जीत का है। यही फॉर्मूला फिर काम करेगा। सवाल सीटों का नहीं होगा, सवाल जीत का होगा।'' सपा प्रमुख से जब यह पूछा गया कि 'इंडिया' गठबंधन कई राज्यों में समान गठबंधन व्यवस्था को बनाए रखने में विफल रहा है, तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जानती है कि गठबंधन को कैसे बनाए रखा जाए।
Created On :   19 May 2026 6:24 PM IST












