Falta Election News: CM सुवेंदु ने किया वादा, 2021 विधानसभा चुनाव में मारे गए लोगों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी, जारी किए निर्देश

CM सुवेंदु ने किया वादा, 2021 विधानसभा चुनाव में मारे गए लोगों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी, जारी किए निर्देश
पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने मंगलवार (19 मई, 2026) को कहा कि 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को नौकरी देने वाले हैं।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने मंगलवार (19 मई, 2026) को कहा कि 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को नौकरी देने वाले हैं। उन्होंने यह वादा इस चुनाव के दौरान किया था। नौकरी देने के अलावा परिवार के सदस्य को पार्टी का कार्यकर्ता की जिम्मेदारी भी सौंपेंगे।

फाल्टा BJP प्रत्याशी को जारी किए निर्देश

इसके साथ ही सीएम सुवेंदु ने फाल्टा से भाजपा प्रत्याशी देबांग्शु पांडा को निर्देश जारी किए हैं कि उस सीट के अंतर्गत आने वाले उन लोगों का लिस्ट बनाए, जो पिछली सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ ज्यादतियां की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस लिस्ट के आधार पर पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। यह भी कहा कि आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े हैं।

चुनाव में धांधली की शिकायतें

भाजपा ने अनुमान लगाया है कि 2021 के विधानसभा चुनाव बाद प्रदेश में छिड़ी हिंसा में कुल 321 पार्टी कार्यकर्ताओं की जान चली गई थी। वहीं, फाल्टा सीट पर हाल ही मतदान दो चऱण में हुए। दूसरा चरण 29 अप्रैल, 2026 को हुआ था। इस दिन वहां से चुनाव में धांधली की कई शिकायतें मिली थीं।

आरोपों की जांच

सूचना के मुताबिक, कई मतदान केंद्रों पर बीजेपी प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिन्हों के सामने ईवीएम बटन को सफेद टेप से ढक दिया गया था। इसके बाद विशेष चुनाव पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने इन आरोपों की जांच की थी। उन्हें वर्तमान में सीएम सुवेंदु के सलाहकार बनाया गया है। इसके बाद उन्होंने फाल्टा में दोबारा 21 मई को मतदान कराने का ऐलान लिया था।

Created On :   19 May 2026 6:50 PM IST

Tags

Next Story