West Bengal Election: फाल्टा उपचुनाव लड़ने से पहले जहांगीर ने किया मना तो बीजेपी ने साधा निशाना, कहा- 'उनके पास दूसरा रास्ता नहीं..'

फाल्टा उपचुनाव लड़ने से पहले जहांगीर ने किया मना तो बीजेपी ने साधा निशाना, कहा- उनके पास दूसरा रास्ता नहीं..
पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट पर उपचुनाव लड़ने से पहले जहांगीर ने मना कर दिया है। इस पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है। अभी बीजेपी से दिग्बांशु पांडा और सीपीएम के शंभु कुर्मी मैदान में मौजूद हैं।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर 21 मई को उपचुनाव होने वाले हैं। जिससे पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने खुद वोटिंस से बाहर कर लिया है। इस सीट पर बीजेपी से दिग्बांशउ पांडा और सीपीएम के उम्मीदवार शंभु कुर्मी मैदान में मौजूद हैं। वहीं, जहांगीर खान ने चुनाव से पीछे होने के कारण भी बताए हैं। उनके इस फैसले के पीछे उनके पर्सनल रीजन हैं।

जहांगीर के पोस्ट के बाद बीजेपी की प्रतिक्रिया

जहांगीर खान ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि 2026 के विधानसभा उपचुनाव से अपना नाम उन्होंने वापस ले लिया है। ये फैसला फाल्टा के विकास और जनहित के लिए है, जो मुख्यमंत्री के विशेष पैकेज के बाद ही लिया गया है। उन्होंने कहा है कि वे फाल्टा के विकास के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं। जय हिंद, जय फाल्टा। इस पर पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था, क्योंकि उनको कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहा है। इस वजह से ही उन्होंने भागने का फैसला किया है।

टीएमसी ने भी दिया जवाब

फाल्टा में फिर से होने वाले चुानव से पहले जहांगीर के हटने को लेकर टीएमसी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जहांगीर खान का फैसला उनका पर्सनल फैसला है, पार्टी का नहीं है। 4 मई को चुनाव के रिजल्ट का ऐलान होने के बाद से सिर्फ फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में हमारी पार्टी के 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पार्टी के दफ्तरों में भी दिन-दहाड़े तोड़फोड़ की गई है। कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती बंद कर दिया गया था, उन पर जबरदस्ती कब्जा किया गया है। इसके बाद भी बार-बार शिकायतें हो रही थीं लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया है।

बीजेपी ने दिया बयान

बीजेपी नेता डॉ. शुभाष सरकार ने कहा है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि वे समझ चुके हैं कि जनता समर्थन बीजेपी के साथ है। अभिषेक जी अगर आपमें हिम्मत है तो आइए और फाल्टा में टीएमसी की जीत दर्ज करवाइए। ये ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और भ्रष्टाचार की हार है।

Created On :   19 May 2026 6:29 PM IST

Tags

Next Story