Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा की सास पर प्रियंका चतुर्वेदी ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ' सास खुद आरोपी हैं लेकिन पुलिस...'

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल में मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत का सच अब तक सामने नहीं आया है। ये केस दिन पर दिन उलझता जा रहा है। इसी बीच सास गिरीबाला सिंह ने आरोप लगाया है कि ट्विशा मानसिक तौर से बीमार थीं। एंग्जायटी की दवाइयां लेती थीं और ड्रग्स की आदत भी लगी थी। इस पर उद्धव गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए एपमी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने गिरीबाला सिंह पर भी अपनी मृत बहू को बदनाम करने का आरोप भी लगाया है।
क्या बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी?
प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि ट्विशा शर्मा की सास, जो खुद आरोपी हैं, अपनी मरी हुई बहू को बदनाम करने के लिए बार-बार मीडिया से बातचीत कर रही हैं। ये जानबूझकर केस को बिगाड़ने की कोशिश में लगी हुई हैं और फिर भी एमपी सरकार और पुलिस उनको एक ऐसे केस पर बोलने दे रही हैं जो कोर्ट में है। वे आरोपी हैं और उनका बेटा फरार है और उनको बोलने की इजाजत दी जा रही है।
यह भी पढ़े -ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरिबाला सिंह ने सभी आरोप किए खारिज, बोलीं-वह बेटी जैसी थी
मध्य प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश सरकार को शर्म आनी चाहिए। अब तक आरोपी ने ट्विशा को स्किजोफ्रेनिक, ड्रगी और रातें बाहर बिताने वाली बताया है। बस एक याद दिला दूं कि मध्य प्रदेश भारत में महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट किए गए अपराधों की सूची में सबसे ज्यादा दर वाले राज्यों में से एक बना है।
ट्विशा का पति अब भी फरार
बता दें, ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिली है। लेकिन समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। साथ ही ट्विशा की मौत के बाद से ही पति समर्थ सिंह फरार है।
Created On :   19 May 2026 7:02 PM IST













