Dharmendra Pradhan Review Meeting: NEET की दोबारा परीक्षा तैयारियों पर हाई लेवल मीटिंग, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिए कड़े निर्देश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट यूजी परीक्षा 2026 को दोबारा कराने को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को हाई लेवल समीक्षा मीटिंग की। इस मीटिंग में परीक्षा की पूरी पारदर्शिता और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराने पर फोकस किया गया। शिक्षा मंत्री ने साफ निर्देश दिए कि पिछली परीक्षा प्रक्रिया में जो भी कमियां सामने आई थी, उसे पूरी तरह से हटाया जाए। बैठक में परीक्षा को सुरक्षित, सुचारु और पूरी तरह फुल प्रूफ तरीके से आयोजित करने पर जोर दिया गया।
यह भी पढ़े -तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने का आदेश दिया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की हाई लेवल समीक्षा मीटिंग
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने निर्देश दिए कि सभी राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षकों के साथ समन्वय बैठक करने के निर्देश भी दिए गए हैं। ताकि परीक्षा की व्यवस्था की निगरानी मजबूत रहे। वहीं, एग्जाम सेंटर में छात्रों के लिए परिवहन, पीनी के पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में शिक्षा मंत्री ने कहा है कि पिछली परीक्षा प्रक्रिया में जो खामियां सामने आई थीं, उन्हें इस बार पूरी तरह से खत्म किया जाए।
यह भी पढ़े -'फ्यूल सेविंग' एकनाथ शिंदे ने कमर्शियल फ्लाइट से यात्रा की, सुनेत्रा पवार ने किया ईवी का इस्तेमाल
नीट यूजी परीक्षा के दोबारा कराने पर जारी किए सख्त निर्देश
ऐसे में सरकार की यह सख्ती साफ संकेत दे रही है कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया को लेकर किसी भी तरह की गड़बड़ी या विवाद की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। लाखों छात्रों और अभिभावकों की निगाहें अब इस परीक्षा के निष्पक्ष और सुचारु आयोजन पर टिकी हैं।
नीट की यूजी 2026 को परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के आरोपों के बाद उसे रद्द कर दिया गया है। एनटीए ने 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित करने की की घोषणा की है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। अबतक इस मामले में 10 गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले को लेकर देशभर में गिरफ्तारियां और विरोध प्रदर्शन जारी है।
Created On :   19 May 2026 8:02 PM IST












