UP Politics: सपा सांसद पीड़ित महिला को न्याय दिलाने पहुंची DIG दफ्तर, पुलिस ने हिरासत में लिया, लगाए ये आरोप

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को हिरासत में लिया है। उनपर यह कार्रवाई ऐसे समय पर की गई थी, जब वह किसी महिला का मामला लेकर डीआईजी ऑफिस पहुंच थी, जहां से उन्हें पुलिस ने महिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह मामला पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े -UP में सपा कांग्रेस से करेगी गठबंधन या होगा बड़ा खेला! सवाल पर अखिलेश ने दिया क्लियर कट जवाब
हिरासत में क्यों लिया?
जानकारी के मुताबिक, सपा महिला सांसद इकरा हसन एक पीड़ित महिला को लेकर डीआईजी कार्यालय पहुंची। इसके कुछ देर बाद उन्हें महिला थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि, कुछ समय पर उन्हें छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें किसी पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पहुंच थी। इसको लेकर काफी विवाद हुआ। इसी के चलते उन्हें कुछ देर तक हिरासत में लिया गया था।
इकरा हसन ने लगाए आरोप?
सपा सांसद का कहना है कि डीआईजी दफ्तर में पीड़ित महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस दौरान वहां पर महिला थाना प्रभारी और महिला पुलिसकर्मी तैनात थी। इसके बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि ये हमेशा की तरह तमाशा करने के लिए आए थे। साथ ही कहा कि ड्रामा करने और दबाव बनाने के लिए लाए गए थे। एक महिला है, जिसका बेटा मर गया। वह रोती बिलकती डीआईजी दफ्तर से निकली थीं। अब उन्हें भी तमाशा बनाने के लिए बुलाया था।
यह भी पढ़े -संविधान और धर्मनिरपेक्षता से समझौता देशहित में नहीं, पश्चिम बंगाल हिंसा पर मायावती की सरकारों को नसीहत
ड्रामा करने के लिए किया
इकरा हसन ने आगे बताया कि पुलिसवाले उन्हें डीआईजी दफ्तर की पार्किंग में बुलाकर गिरफ्तार करने के लिए बुलाया गया था। हम वहां पर पीड़ित मां को न्याय दिलाने के लिए पहुंचे थे। जिन्हें बेइज्जत कर वापस भेज दिया गया। इकरा ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि हमने ट्रैफिक नहीं रोका। इसके बाद भी उन्हें हिरासत में लिया। ये सब इन्होंने ड्रामा करने के लिए किया था।
Created On :   19 May 2026 7:23 PM IST












