Bihar News: नीतीश-निशांत पर आनंद मोहन के बयान से मचा सियासी तूफान, टिकट बेचने के आरोप पर JDU का करारा पलटवार

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों पूर्व सांसद आनंद मोहन के बयान चर्चा में हैं। उन्होंने नीतीश कुमार, उनके बेटे निशांत कुमार और जेडीयू को लेकर कई तीखी बातें कही हैं। आनंद मोहन ने आरोप लगाया कि पार्टी में टिकट और मंत्री पद करोड़ों रुपये में बेचे गए। इतना ही नहीं, उन्होंने निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग दिए जाने पर भी तंज कसा। उनके बयान के बाद जेडीयू नेताओं में नाराजगी बढ़ गई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सामने आकर आनंद मोहन पर पलटवार किया और उनके आरोपों को पूरी तरह गलत बताया।
यह भी पढ़े -BJP बैठक में मंत्रियों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप,मंत्रियों का फरफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड तय करेगा बीजेपी की अगली रणनीति
आनंद मोहन के बयान से बढ़ा विवाद
आनंद मोहन का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इसलिए दिया गया क्योंकि बाप-बेटे को डॉक्टर की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने जेडीयू पर टिकट और मंत्री पद बेचने का आरोप भी लगाया। उनके बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है।
जेडीयू ने दिया सख्त जवाब
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि आनंद मोहन पार्टी में नहीं हैं और उनके बयान बेहद गलत हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जनता के नेता हैं और उन्हें कोई नियंत्रित नहीं कर सकता। नीरज कुमार ने यह भी कहा कि निशांत कुमार पार्टी के सम्मानित नेता हैं और कौन सा विभाग किसे मिलेगा यह आनंद मोहन तय नहीं करेंगे।
टिकट बेचने के आरोप को बताया झूठ
नीरज कुमार ने साफ कहा कि जेडीयू में कभी टिकट या मंत्री पद नहीं बेचा गया। उन्होंने कहा कि 1995 से पार्टी में किसी से पैसा नहीं लिया गया। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद जेडीयू सांसद हैं और उनका बेटा चेतन आनंद जेडीयू विधायक है। ऐसे में टिकट बेचने का आरोप पूरी तरह गलत है।
Created On :   19 May 2026 1:28 PM IST













