Twisha Sharma Case: सुसाइड करने वाली बेल्ट की रिपोर्ट, परिजनों ने की एम्स में दूसरे पोस्टमार्टम की मांग

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ट्विशा सुसाइड केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। ट्विशा ने आत्महत्या करने के लिए जिस बेल्ट का इस्तेमाल किया था उसकी रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो गया कि ट्विशा ने उसी बेल्ट का इस्तेमाल किया था। इस हाई प्रोफाइल ने देशभर के लोगों को स्तब्ध कर के रख दिया है। हालांकि, सुनने में ये मामला जितना सीधा दिखता है उतना है नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्विशा के परिवार ने एक बार फिर एम्स में दूसरा पोस्टमार्टम करवाने की मांग की है। परिजनों को शक है कि जांच में गड़बड़ी और हेरफेर की गई है। वहीं, परिवार कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात देश के सामने रखेंगे।
यह भी पढ़े -नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार से पूछा, ये कैसा परफॉर्मेंस, मंत्री ही शराब कारोबारी, जानिए प्रभारी मंत्री संपत्तिया उइके ने मंत्री नागर सिंह चौहान को क्या कहा?
पोस्टमार्टम के लिए नहीं दिया गया बेल्ट
दरअसल, पोस्टमार्टम के समय डॉक्टरों को वह बेल्ट दी ही नहीं गई थी जिसके जरिए ट्विशा ने सुसाइड किया था। इस लापरवाही के चलते डॉक्टर गले के निशानों (Ligature Mark) का फंदे की सामग्री से मिलान नहीं कर पाए जिससे पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट अधूरी और संदेहास्पद रह गई।
यह भी पढ़े -ED की आप नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, आतिशी, सिसोदिया और भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
CCTV में कैद आखिरी पल
सुसाइड मामले में अब नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में ट्विशा सीढ़ियां चढ़कर तीसरी मंजिल पर जाती दिख रही है। उसके हाथ में हेडफोन भी नजर आ रहा है। वहीं, अन्य वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे ट्विशा का पति और दो अन्य लोग उसे सीढ़ियों पर सीपीआर दे रहे हैं। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होता। इसके बाद उसे नीचे ले जाया जाता है।
सामने आए 11 मिनट के वीडियो में ट्विशा शर्मा सीढ़ियां चढ़ते हुए तीसरी मंजिल पर जाती दिख रही है। वह एक बार कमरे की तरफ देखती है और फिर ऊपर चली जाती है। इसके बाद दूसरे वीडियो में उसे सीपीआर दिया जाता दिखाई देता है। बाद में तीन लोग उसे नीचे लेकर आते हैं।
पति समर्थ फरार, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने भोपाल कोर्ट में अग्रिम जमानत की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। फरार चल रहे ट्विशा के पति समर्थ पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
Created On :   19 May 2026 4:13 PM IST













