महाराष्ट्र पॉलिटिक्स: 'जिनको लगता है कि बहुत महंगाई है, घर कैसे चलेगा वो...', संजय राउत ने महंगाई समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को लताड़ा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवेसना (यूबीटी) सांसद उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को देश में महंगाई समेत अन्य मुद्दों पर बीजेपी और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि देश का रुपया तो लुढ़क गया है। पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ने पर उन्होंने कहा कि इसमें नई बात क्या है? ये तो होने वाला था। जिसको महंगाई मार रही है और अगर ये बीजेपी के लोग हैं तो जय श्री राम बोले, दस रुपया कम हो जाएगा। यही तो बीजेपी का मंत्र है। जय श्री राम बोलें सब कुछ मिल जाएगा।
यह भी पढ़े -'फ्यूल सेविंग' एकनाथ शिंदे ने कमर्शियल फ्लाइट से यात्रा की, सुनेत्रा पवार ने किया ईवी का इस्तेमाल
संजय राउत ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र को घेरा
संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा, "जिनको लगता है कि बहुत महंगाई है, घर कैसे चलेगा, चूल्हा कैसे जलेगा? बीजेपी को वोट दिया है तो आराम से सब लोग एक साथ बैठो और मोदी जी के घर के सामने या मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर के सामने जाकर 'जय श्री राम' के नारे लगाइए। यही महंगाई को कम करने का बीजेपी का तंत्र और मंत्र है।"
उन्होंने आगे कहा, ''हमारे जैसे लोग हैं, हम संघर्ष करेंगे और लड़ेंगे। मोर्चा निकालेंगे, आंदोलन करेंगे, लड़ते रहेंगे। एक जमाना था जब जनता महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरती थी, खासकर बीजेपी। सुषमा स्वराज जी, स्मृति ईरानी जी, आते थे न सड़क पर सिलेंडर और प्याज लेकर। अब कहां गए वो लोग। अब महंगाई की मार राष्ट्रभक्ति है, आपको सहन करना चाहिए।''
यह भी पढ़े -सीएम योगी के बयान को मुस्लिम धर्मगुरु का समर्थन, बोले- सार्वजनिक जगहों पर नमाज अदा करना सही नहीं
रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर भी दी प्रतिक्रिया
रूस से भारत के तेल खरीदने के मुद्दे पर संजय राउत ने कहा, "ये अमेरिका की बहुत बड़ी मेहरबानी है। मैं हाथ जोड़कर उनको प्रणाम करता हूं। मेहरबानी है आपकी हमारे देश पर।"
नक्सलवाद पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर उन्होंने कहा, "महंगाई बढ़ेगी तो वापस नक्सलवाद बढ़ेगा। गरीबी बढ़ेगी तो नक्सलवाद बढ़ेगा। नकस्लवाद गरीबी की देन है। इसलिए महंगाई कम करो।"
Created On :   19 May 2026 7:44 PM IST












