PM Narendra Modi Norway Visit: PM मोदी से नहीं मिला जवाब...अब नॉर्वे की पत्रकार ने राहुल गांधी से मांगा इंटरव्यू का समय, जानें नेता प्रतिपक्ष का रिस्पॉन्स

PM मोदी से नहीं मिला जवाब...अब नॉर्वे की पत्रकार ने राहुल गांधी से मांगा इंटरव्यू का समय, जानें नेता प्रतिपक्ष का रिस्पॉन्स
नॉर्वे दौरे के दौरान पीएम मोदी के विदेशी पत्रकार के सवाल को इग्नोर करने पर देश की सियासत गरमा गई है। इस मामले के सामने आने के बाद विदेश मंत्रालय ने नॉर्वे पत्रकार को सफाई भी दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नॉर्वे दौरे के दौरान पीएम मोदी के विदेशी पत्रकार के सवाल को इग्नोर करने पर देश की सियासत गरमा गई है। इस मामले के सामने आने के बाद विदेश मंत्रालय ने नॉर्वे पत्रकार हेली लिंग को सफाई भी दी है। वहीं, इस पूरे वाकया का वीडियो हेली लिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में मंच से पीएम मोदी नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ उतर रहे थे। इस दौरान हेली हंग पीएम मोदी से सवाल पूछते नजर आती है। जिसका उन्हें जवाब नहीं मिलता। वीडियो के साथ ही उन्होंने भारत की प्रेस स्वतंत्रता का मुद्दा भी उठाया। इस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रिएक्ट किया। इसके बाद हेली लिंग ने राहुल गांधी से इंटरव्यू के लिए समय मांगा है।

हेली लिंग ने राहुल गांधी से किया संपर्क

हेली लिंग ने एक्स के जरिए राहुल गांधी से संपर्क किया है। नॉर्वे की पत्रकार ने राहुल गांधी से पूछा, 'क्या वे मंगलवार को फोन पर इंटरव्यू के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता से पूछा कि नमस्ते, क्या आप मंगलवार को (नॉर्वे के समय के अनुसार) फोन इंटरव्यू के लिए उपलब्ध होंगे? यह जानना दिलचस्प होगा कि आप नॉर्वे की यात्रा को किस नजर से देखते हैं।' हेली लिंग एक्स पर राहुल गांधी की एक पोस्ट का जवाब दे रही थीं, जब उन्होंने पीएम मोदी के नॉर्वे दौरे का एक वीडियो शेयर किया।

राहुल गांधी ने हेली लिंग के वीडियो पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए पीएम मोदी के एक बार फिर से कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम बताया है। उन्होंने पीएम पर सवाल से घबराकर भागने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "जब छिपाने के लिए कुछ नहीं होता, तो डरने की भी कोई बात नहीं होती। भारत की छवि का क्या होता है, जब दुनिया एक ऐसे पीएम को देखती है जो सवालों से घबराकर भाग जाते हैं?" वीडियो में, पत्रकार हिल लिंग को यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि पीएम मोदी, आप दुनिया की सबसे आजाद प्रेस से सवाल क्यों नहीं लेते?

नॉर्वे पत्रकार ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

इस घटना का फुटेज हेली लिंग ने एक्स अकाउंट पर शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा कि भारत के प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी ने मेरा सवाल नहीं लिया, मुझे इसकी उम्मीद भी नहीं थी। वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में नॉर्वे पहले स्थान पर है, जबकि भारत 157वें स्थान पर है। और फिलीस्तीन, अमीरात और क्यूबा जैसे देशों से मुकाबला कर रहा है। जिन ताकतों के साथ हम सहयोग करते हैं, उनसे सवाल पूछना हमारा काम है।

Created On :   19 May 2026 4:32 PM IST

Tags

Next Story