Protest in India: 'प्रदर्शन सड़कों पर नहीं, बल्कि ऐसी जगह...' युवाओं के आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश क्या बोले?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने विरोध प्रदर्शन को लेकर एक बयान जारी किया है। उनका कहना है कि युवाओं को प्रदर्शन करना चाहिए, लेकिन उन्हें सड़कों पर उतरकर नहीं, बल्कि ऐसी जगह जहां पर आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने आगे यह भी कहा कि देश के लोगों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है।
यह भी पढ़े -'मुझे दुख है कि मीडिया के एक हिस्से ने मेरी मौखिक...' कॉकरोच वाले बयान पर CJI सूर्यकांत ने दी सफाई
याचिक पर नहीं करेंगे विचार
सीजेआई ने यह बयान उस समय दिया है, जब वह महाराष्ट्र सरकार के नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलने वाली याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान वो कहते हैं कि इस मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों का जिक्र किया और कहा, इस पर विचार नहीं किया जाएगा।
क्या होगा एयरपोर्ट का नाम?
लाइव लॉ की एक रिपोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत ने बताया, "शांतिपूर्ण और कानून के तहत विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार सभी को है, लेकिन सड़कों पर उतरकर आम आदमी के लिए परेशानी खड़ी मत कीजिए।" फडणवीस सरकार ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम परिवर्तन कर 'लोकनेता डी बी पाटिल नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा' करने का प्रस्ताव पेश किया था।
यह भी पढ़े -न्यायिक ढांचे में सुधार के लिए बनाई गई ज्यूडिशियल इंफ्रास्ट्रक्चर एडवाइजरी कमेटी, 31 अगस्त तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश
इस याचिका पर नहीं करेंगे सुनवाई
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस पिपुल एम पंचोली की बेंच याचिकाकर्ता के वकील से कहा, "यह नीति निर्माण में हस्तक्षेप करने के समान होगा।" बेंच ने यह भी बताया कि बंबई हाईकोर्ट के नवंबर, 2025 के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने की इच्छुक नहीं है, जिसमें बताया गया था कि याचिका को खारिज कर दी गई थी।
Created On :   19 May 2026 6:08 PM IST












