- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बालाघाट और मंडला में भारी बारिश, ...
MP News: बालाघाट और मंडला में भारी बारिश, होमगार्ड और SDRF की टीमों को किया गया तैनात, लोगों से सतर्कता बरतने की प्रशासन ने की अपील

डिजिटल डेस्कक, भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट और मंडला में लगातार भारी बारिश हो रही है। प्रशासन ने इसे देखते हुए लोगों से नदी- नालों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। बालाघाट में भारी बारिश के बाद किरनापुर थाना क्षेत्र के भानपुर गांव से ग्रामीणों को बचाया गया। जिला एसपी ने इस संबंध में और अधिक जानकारी दी। भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने लोगों से सतर्कता बरतने को कहा।
यह भी पढ़े -कान्हा टाइगर रिजर्व के मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित
बालाघाट SP आदित्य मिश्रा ने मीडिया से कहा बालाघाट के भगतपुर भानपुर गांव में 10-12 लोगों के भारी बारिश में फंसे होने की सूचना मिली। SDRF, गोदरी थाना पुलिस वहां पहुंची। बचाव अभियान चलाया गया जिसमें सभी 16 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, बालाघाट में लगभग 38 जगहों पर हमने बैरिकेडिंग की है। सभी से अपील है कि भारी बारिश को देखते हुए निर्माण कार्य कुछ दिन के लिए रोक दें, कुछ दिनों तक भारी बारिश होने वाली है इसलिए सतर्कता बरतें।
यह भी पढ़े -कान्हा के कोर जोन में पुलिया क्षतिग्रस्त, गढ़ी-चिल्पी मार्ग पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद
मंडला में भी लगातार बारिश के बीच नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।
इसे लेकर SDRF जिला कमांडेंट नरेश साहू ने एएनआई से कहा जिला मंडला में 4 दिनों से लगातार बारिश होने के कारण आसपास की नदियां और नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, नर्मदा नदी के रपटा पुल पर भी पानी भर गया है और एनीकट लगभग डूब गया है। हमने होमगार्ड और SDRF की टीमों को तैनात किया है। हम लोग भी सतर्क हैं। लोगों से अपील है कि नदी, नालों के पास न जाएं।
Created On :   4 July 2026 10:36 AM IST







