- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बालाघाट
- /
- TI पड़ रहे सरकार पर भारी, एक महीने...
MP News: TI पड़ रहे सरकार पर भारी, एक महीने से तबादलों के बाद भी डटे, बालाघाट SP की कार्यशैली पर उठे सवाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में बालाघाट पुलिस की गजब कहानी है, तबादलों के बाद भी टीआई ना रिलीव हुए ना जॉइन कर रहे है। डीजीपी पुलिस मुख्यालय से जारी हुए ट्रांसफर आदेश को एक महीने बीत गया है।
आपको बता दें मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक भोपाल से 24 अप्रैल 2026 को पुलिस विभाग की ओर से पुलिस निरिक्षकों के ट्रांसफर किए थे, बालाघाट में भी थाना प्रभारियों (TIs) के तबादले किए गए थे, बालाघाट में पोस्टेड 10 निरीक्षकों के ट्रांसफर का ऑर्डर आया। सभी के 2 साल पूरे होने के बाद ये आदेश निकला, लेकिन तबादले आदेश को एक महीना बीत जाने के बाद भी एक भी TI को रिलीव नहीं किया गया है, इससे बालाघाट SP की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है।
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या शासन-प्रशासन पर पुलिसकर्मी भारी पड़ रहे है, जो एक ही जगह डटे रहना चाहता है। पुलिस मुख्यालय के आदेश की सरेआम अवहेलना हो रही है, और अधिकारी एक ही जगह टिके रहने में मस्त है। अब देखना है सरकार रिलीव ना करने वाले और रिलीव ना होकर नवीन पदस्थापना पर ना जाने वाले टीआई व पुलिस अधिकारियों पर क्या कड़ी कार्रवाई करती है।
सुनील उईके, अंतिम पवार, गोपाल घासले, अशोक कुमार ननामा, शिवराम जमरा,बीमेन्दु व्यकंट टांडिया, कैलाश चंद्र चौहान, महेंद्र कुमार जगेत, कैलाश कुमार पान्से, रेवल सिंह बरडे, बलदेव सिंह मुजाल्दा ये 11 वो निरीक्षक है जिले बालाघाट और मंडला से दो वर्ष की अवधि पूरी होने पर अन्य जिलों छिंदवाडा, खरगौन, नर्मदापुरम, धार,खंडवा, विदिशा,देवास, दमोह, हरदा में तबादला किया गया था। अभी तक इनकी नवीन पदस्थापना नए जिले में होनी थी, लेकिन इन्हें एक महीना बीत जाने के बाद भी रिलीव नहीं किया गया।
ये वो सूची है, जहां TI को तबादले के बाद रिलीव नहीं किया गया
पुलिस निरिक्षकों की ट्रांसफर सूची में प्रकाश चंद सेन, सत्येंद्र रघुवंशी, मंशाराम वगेन, महेंद्र सिंह चौहान, भानू प्रताप सिंह भावेदी, रवि ठाकुर, ओमप्रकाश रावत, इनके मंडला जबकि संतोष सिंह ठाकुर, अनूप कुमार नामदेव, अजय सिंह गुर्जर, राजेश कहारे , रोहित पटेल, पकंज कुमार वाडेकर , रंजीत सिंह राजपूत, विजय केनस गजेंद्र जोहरिया, गग बादल, अनूप कुमार उईके इन सभी दस टीआई का जिला बालाघाट में ट्रांसफर किया गया था। इस सभी टीआई को संबंधित वरिष्ठ अधिकारी को समयावधि में कार्यमुक्त किए जाने के निर्देश दिए थे, डीजीपी मुख्यालय से आदेशित ट्रांसफर में ये भी कहा गया था कि निलंबन में हो तो उन्हें कार्यमुक्त न करते हुए इस कार्यालय को अवगत कराने के लिए निर्देशित किया गया था।
ये वो सूची है जहाँ तबादले के बाद भी बालाघाट मंडला में जॉइन नहीं कर रहे पुलिसकर्मी
Created On :   26 May 2026 4:11 PM IST












