- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बालाघाट
- /
- बाढ़ में फंसे 16 ग्रामीणों की बची...
Balaghat News: बाढ़ में फंसे 16 ग्रामीणों की बची जान, पुलिस-एसडीआरएफ का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

Balaghat News: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुर में खेतों पर कृषि कार्य करने गए 16 ग्रामीण अचानक बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ में फंस गए। नदी-नालों का पानी तेजी से बढ़ने से उनका लौटने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया।
संयुक्त टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान
घटना की सूचना मिलते ही किरनापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थाना हट्टा पुलिस, एसडीआरएफ और हॉक फोर्स गोदरी की संयुक्त टीम ने तेज बहाव के बीच रेस्क्यू अभियान शुरू किया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने सभी 16 ग्रामीणों तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर हुई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
यह भी पढ़े -माइक्रो इरिगेशन परियोजना के प्लांट में भीषण आग, करोड़ों की सामग्री खाक, पुलिस ने शुरू की गहन जांच
पुलिस ने जारी की चेतावनी
बालाघाट पुलिस ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि खेतों में जाने से पहले मौसम और जलस्तर की जानकारी अवश्य लें तथा जलमग्न पुल-पुलियों, नदी-नालों और प्रतिबंधित मार्गों को पार करने का प्रयास न करें। जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बैरिकेडिंग और पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 या निकटतम पुलिस थाने को तत्काल सूचना देने की सलाह दी गई है।
Created On :   3 July 2026 4:55 PM IST












