- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्यप्रदेश में देर रात 9 IPS...
MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश में देर रात 9 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, प्रियंका शुक्ला बनी शाजापुर की SP, संजय कुमार शहडोल में हुए पदस्थ, देखें पूरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में शुक्रवार देर रात आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया। राज्य में एक साथ 9 आईपीएस आधिकारियों को इधर से उधर भेजा गया। प्रियंका शुक्ला को शाजापुर का एसपी बनाया गया। इससे पहले प्रियंका पीएचक्यू में पदस्थ थी। संजय कुमार को शहडोल का एसपी बनाया गया। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है।
यह भी पढ़े -राजनीति के फ्लॉप हीरो करेंगे जोर-आजमाइश, प्रशांत किशोर के उपचुनाव लड़ने पर JDU ने उन पर कसा तंज
मध्यप्रदेश गृह शासन ने जारी किया आदेश
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने शुक्रवार देर शाम भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की। 3 जुलाई 2026 को जारी आदेश में 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना की गई है, जबकि दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आदेश के अनुसार, हरिनारायण चारी को पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय भोपाल, रुचिवर्धन मिश्रा को आईजी भोपाल (ग्रामीण) जोन, देवेंद्र सावलके को आईजी नर्मदापुरम जोन और मिथिलेश शुक्ला को आईजी सागर जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़े -2 अक्टूबर से महाकाल-अयोध्या पदयात्रा पर निकलेंगे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर के लिए दिए दान का मागेंगे हिसाब
देखें पूरी लिस्ट
इसी तरह सुभाष प्रसाद को उप पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज, यशपाल सिंह राजपूत को पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर, रामेश श्रीवास्तव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, म.प्र. पुलिस अकादमी भौंरी, संजय कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक शहडोल तथा विवेक शुक्ला को पुलिस अधीक्षक राजगढ़ पदस्थ किया गया है।
गृह विभाग ने आदर्श कटियार को वर्तमान दायित्वों के साथ विशेष पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) का अतिरिक्त प्रभार दिया है। वहीं अरुण गुप्ता को उनके वर्तमान कार्य के साथ आईजी विसबल, इंदौर रेंज और आईजी आरएपीटीसी, इंदौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा अर्विंद तिवारी को एसपी रेल, इंदौर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। इस फेरबदल को पुलिस महकमे में प्रशासनिक मजबूती और कार्य व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Created On :   4 July 2026 12:30 AM IST








