- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- एमपी में 9 दिन की देरी के बाद अब...
MP Monsoon Alert: एमपी में 9 दिन की देरी के बाद अब पकड़ी मानसून ने तेजी, आईएमडी ने 4 दिन के लिए जारी किया रेड अलर्ट, भारी बारिश होने की जताई संभावना

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून 9 दिन की देरी से आया है। लेकिन अब पूरी तरह से एक्टिव है। बीते 2-3 दिनों से राज्य में भारी बारिश हो रही है, जिससे राज्य के लगभग पूरे हिस्से को कवर कर लिया है। मौसम विभाग की तरफ से शुक्रवार के लिए पहली बार रेड अलर्ट जारी किया गया है। हरदा और खंडवा में बहुत तेजी बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। कई अन्य जिलों में भी तेज बारिश के साथ हवाएं चल सकती हैं। वहीं, लगातार बारिश होने की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 से 3 दिनों तक कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
पूरे प्रदेश में पहुंच गया मानसून
इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 24 जून को हुई है। शुरुआत में इसकी रफ्तार धीमी रही, लेकिन अब यह लगभग पूरे राज्य में फैल चुका है। केवल नीमच के कुछ छोटे हिस्सों में मानसून पूरी तरह नहीं पहुंचा है। अब तक कई जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है, जबकि भोपाल, इंदौर और देवास में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है।
एमपी के कई जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने हरदा और खंडवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां बहुत तेज बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार और देवास में ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, उज्जैन, सागर, रायसेन, रतलाम, बालाघाट और कई दूसरे जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान गिरा, बारिश आगे भी जारी
लगातार बारिश के कारण कई शहरों का तापमान कम हुआ है। भोपाल में सिर्फ 2 घंटे की बारिश के बाद तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और दूसरे मौसम सिस्टम की वजह से नमी लगातार मध्य प्रदेश पहुंच रही है। इसी कारण अगले 2 से 3 दिनों तक कई जगह बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
Created On :   3 July 2026 5:47 PM IST







