MP News: किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में 91 पदाधिकारी नियुक्त किए

किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में 91 पदाधिकारी नियुक्त किए
मप्र किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बुधवार को घोषित की गई।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बुधवार को घोषित की गई। ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुमोदन के बाद कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसमें 91 पदाधिकारी नियुक्त किए गए जिनमें 22 उपाध्यक्ष, 42 महासचिव और 24 सचिव, 1 मीडिया इंचार्ज और 2 स्पोकपर्सन बनाए गए हैं। विंध्य और महाकौशल से 4 उपाध्यक्ष, 7 महासचिव और 3 सचिव बनाए गए हैं।

पूर्वी मप्र में इन्हें मिला दायित्व

उपाध्यक्ष गिरिजेश पांडे - रीवा, ओम पांचाल - दतिया, गजेंद्र सिंह (गुड्डू ) - सतना, सोमेंद्र सिंह पाटले - बालाघाट, हीरालाल गुर्जर - भोपाल, नितिन राजोरिया - भोपाल और प्रफुल्ल शर्मा - इंदौर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

महासचिव-सचिव कपिल पाटीदार- भोपाल, अभिषेक जैन (सोनू)- भोपाल, रामा शंकर शुक्ला- सागर, अरुण सिंह- सिंगरौली, कैलाश मिश्रा- निवाणी, उत्तम यादव- निवाणी, सुरेश धाकड़- भोपाल, ललित द्विवेदी- सतना, राम खिलावन राठौर -अनूपपुर, नागेश्वर प्रसाद शुक्ला- रीवा को किसान कार्यकारिणी महासचिव बनाया गया है। जबकि सचिवों में मनोज शाह को सिंगरौली, संतलाल लोधी को सतना, उमेश शुक्ला को सतना का सचिव नियुक्त किया गया।

Created On :   3 July 2026 1:37 AM IST

Tags

Next Story