Maihar News: मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुएं में जहरीली गैस से दर्दनाक हादसा

एक बैल कुएं में गिर गया था, उसे बचाने के लिए तीन ग्रामीण एक-एक कर कुएं में उतरे, लेकिन कुएं के भीतर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से तीनों की दम घुटने से मौत हो गई।

डिजिटल डेस्क,मैहर। मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के खरमसेड़ा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जानकारी के अनुसार, एक बैल कुएं में गिर गया था। उसे बचाने के लिए तीन ग्रामीण एक-एक कर कुएं में उतरे, लेकिन कुएं के भीतर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से तीनों की दम घुटने से मौत हो गई।

हादसे के दौरान एक अन्य ग्रामीण भी कुएं में उतरा, जो जहरीली गैस के असर से बेहोश हो गया। उसे तत्काल बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूरे मामले की जांच की जा रही है, इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा कि इस हादसे में कृष्ण कुमार यादव 28 वर्ष, वीरेंद्र यादव 47 वर्ष ओर राहुल यादव उम्र 34 वर्ष की मौत हुई है।

Created On :   4 July 2026 1:14 PM IST

Tags

Next Story