Gadchiroli News: प्रस्तावित एमआईडीसी के भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों में भड़का आक्रोश

प्रस्तावित एमआईडीसी के भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों में भड़का आक्रोश
अब भेंडाला क्षेत्र के 14 गांवों ने शुरू किया शालाबंद आंदोलन

Gadchiroli News गड़चिरोली तहसील के गुरवला क्षेत्र में प्रस्तावित एअरपोर्ट की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी तरह रद्द करने की मांग को लेकर किसानों द्वारा पिछले चार दिनों से क्षेत्र की 3 शालाओं को बंद रखा गया है। आंदोलन की इस कड़ी में अब चामोर्शी तहसील के भेंड़ाला क्षेत्र के कुल 14 गांवों ने भी हिस्सा ले लिया है। शुक्रवार, 3 जुलाई से इस परिसर के किसानों ने प्रस्तावित एमआईडीसी की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के विरोध में अपने बच्चों को शाला में नहीं भेजने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के चलते भेंड़ाला के 14 गांवों की जिला परिषद शालाएं दिनभर बंद पड़ रहीं।

यहां बता दें कि, गड़चिरोली तहसील के गुरवला, राखी और हीरापुर गांव के किसानों ने शैक्षणिक सत्र के पहले दिन से ही शाला बंद आंदोलन शुरू किया। शुक्रवार को आंदोलन का चौथा दिन जारी होकर तीनों गांवों के विद्यार्थी अब तक स्कूल नहीं पहुंचे। इस बीच अब भेंड़ाला परिसर के किसानों ने भी शालाबंद आंदोलन शुरू कर दिया है। चामोर्शी तहसील के भेंडाला, घारगांव, दोटकुली, खंड़ाला, रामाला, मोहुर्ली, फराडा, फोकुर्डी, वाघोली, वेलतूर रिठ, सगणापुर, कान्होली, नवेगाव माल, चाकलपेठ आदि गांव परिसर में सरकार ने पृथक एमआईडीसी के लिए भूमि अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू की है।

इस अधिग्रहण में किसानों की उपजाऊ जमीन का भी समावेश किया गया है। इसी कारण किसानों ने इस प्रक्रिया का तीव्र विरोध किया है। इसी विरोध के चलते स्थानीय किसानों ने अपने-अपने गांवों की जिला परिषद स्कूल बंद रखते हुए अपना रोष व्यक्त किया है। शुक्रवार से क्षेत्र की सभी 14 शालाएं बंद होकर विद्यार्थियों को स्कूल नहीं भेजने का निर्धार किसानों ने लिया है। भेंड़ाला परिसर किसान बचाओ आंदोलन समिति के अध्यक्ष मनोज पाेरटे और किसानों ने इस आंदोलन को और अधिक तीव्र करने का निर्णय भी लिया है।

Created On :   4 July 2026 5:34 PM IST

Tags

Next Story