- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- स्टील हब बनाने के नाम पर उपजाऊ जमीन...
Gadchiroli News: स्टील हब बनाने के नाम पर उपजाऊ जमीन ली जा रही

Gadchiroli News वनों से व्याप्त गड़चिरोली जिले को स्टील हब बनाने के नाम पर सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर किसानों की उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की इस नीति के कारण स्थानीय किसानों पर भूमिहिन होने की नौबत आन पड़ी है। इसी भूमि अधिग्रहण को रोकने और अन्नदाता किसानों को राहत देने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सीधे राज्यपाल विष्णु देव वर्मा से गुहार लगायी है।
यह भी पढ़े -प्रणय जनबंधु बने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, रक्षा मंत्री राजनाथ और एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत ने दिया बैज
ज्ञापन में कांग्रेसियों ने बताया कि, गड़चिरोली तहसील के हीरापुर-गुरवला क्षेत्र में प्रस्तावित एयरपोर्ट की भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों ने तीव्र विरोध दर्शाया है। वहीं चामोर्शी तहसील के भेंडाला परिसर के 14 गांवों में प्रस्तावित लौह परियोजना, एमआईडीसी प्रकल्प और जयरामपुर क्षेत्र के 13 गांव परिसर में प्रस्तावित एमआईडीसी के लिए जबरन की जा रही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को किसानों ने विरोध जताया है। जिले की किसी भी परियोजना अथवा एमआईडीसी के लिए किसानों की उपजाऊ जमीन न लेने की मांग को लेकर अब तक अनेक आंदोलन और मोर्चे निकाले गए हैं।
किसानों पर सरकार द्वारा हो रहे अन्याय के खिलाफ ही विधायक अभिजीत वंजारी और किसान नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र ब्राह्मणवाडे के नेतृत्व में राज्यपाल से मुलाकात की गयी। इस समय राज्यपाल ने जिले के किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने देने का आश्वासन दिया। इस समय दिवाकर निसार, प्रमोद भगत, नेताजी गावतुरे, ढिवरू मेश्राम, विजय लाड, मारोती उमलवार, कालिदास पाल, श्रीरंग म्हशाखेत्री, लंकेश गेडाम, रवींद्र बोदलकर, तात्याजी चिचघरे, परीक्षित बांबोले, तोताजी जेंगठे, लीलाधर गुरनुले समेत अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Created On :   26 Jun 2026 4:06 PM IST














