हौंसलों की उड़ान: प्रणय जनबंधु बने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, रक्षा मंत्री राजनाथ और एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत ने दिया बैज

प्रणय जनबंधु बने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, रक्षा मंत्री राजनाथ और एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत ने दिया बैज
  • जितेंद्र जनबंधु भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने बैज प्रदान किया

Chandrapur News. क्षेत्र के पडोली निवासी प्रणय जितेंद्र जनबंधु भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं। हैदराबाद के डुंडीगल स्थित एयर फोर्स अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्हें कमीशन प्रदान किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने उन्हें बैज प्रदान किया।

प्रणय का चयन वेपन सिस्टम ब्रांच के अंतर्गत फ्लाइंग के लिए हुआ है। उनके फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर चंद्रपुर जिले में खुशी का माहौल है। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद प्रणय ने भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित एएफकैट परीक्षा 79वें स्थान के साथ उत्तीर्ण की। आईआईटी से पढ़ाई करने के बाद भारतीय वायुसेना में सेवा देने के उनके निर्णय की सराहना की जा रही है।

Created On :   25 Jun 2026 9:28 PM IST

Tags

Next Story