घोटाला: वेकोलि को लगा 32 करोड़ रुपए का चूना, उच्च श्रेणी के कोयले को निम्न दर्जे का बताया

वेकोलि को लगा 32 करोड़ रुपए का चूना, उच्च श्रेणी के कोयले को निम्न दर्जे का बताया
  • मंगलवार को दो लोगों के खिलाफ गिट्टीखदान थाने में प्रकरण
  • और भी लोगों की लिप्तता होने की आशंका व्यक्त

Nagpur News. निजी एजेंसी के दो लोगों ने वेकोलि को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। उक्त प्रकरण में उच्च दर्जे का कोयला कम दर्जे का होने की फर्जी रिपोर्ट प्रस्तुत कर घटना को अंजाम दिया गया है। मंगलवार को दो लोगों के खिलाफ गिट्टीखदान थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है, लेकिन इसमें और भी लोगों की लिप्तता होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

पोल खुलने पर जांच-पड़ताल

आरोपी अविचल शर्मा और शिवपूजन शर्मा दिल्ली निवासी है। वह निजी एजेंसी क्यूएसएसपीएल के अधिकारी है। एजेंसी लैंब में कोयले की पड़ताल करती है। उसके अनुसार कोयले का ग्रेड ठहराया जाता है। ग्रेड के अनुसार कोयले का दाम तय होता है। उसके बाद ही कोयला खरीदी करने वाली कंपनी और वेकोलि के बीच कोयला खरीदी बिक्री का सौदा तय होता है, लेकिन दाम कोयले के ग्रेड पर निर्भर करता है।

आरोपियों ने घोटाले को अंजाम देने के इरादे से साजिश के तहत उच्च ग्रेड का कोयला कम ग्रेड का होने की फर्जी रिपोर्ट वेकोलि को प्रस्तुत की थी, जिससे वेकोलि को उच्च ग्रेड का कोयला कम दाम में संबंधित कंपनी को बेचना पड़ा। यह घटना अप्रैल 2025 से अभी तक के दरमियान हुई है। इससे वेकोलि को करीब 32 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

Created On :   24 Jun 2026 8:46 PM IST

Tags

Next Story